बादशाह बने पहले भारतीय रैपर जो खेलेंगे एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम, बोले- ‘सपना सच...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय हिप‑हॉप और म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे बादशाह एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। अब वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले 2026 एनबीए ऑल‑स्टार सेलिब्रिटी गेम में खेलने वाले पहले भारतीय रैपर बनेंगे। यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय संगीत प्रेमियों और खेल फैंस के लिए गर्व का मौका है। आईएएनएस के साथ बातचीत में बादशाह ने इसे सपने के हकीकत में बदलने वाला पल बताया।
अभिनेता बनने से पहले बिजनेस प्रोफेशनल बनने का सपना, अभिषेक बच्चन की अनकही कहानी
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में हर स्टारकिड की राह आसान नहीं होती। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की बात करें, तो उनकी जिंदगी बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, भीतर से उतनी ही संघर्षों से भरी रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिषेक का सपना शुरू से अभिनेता बनने का नहीं था। फिल्मों में कदम रखने से पहले वह एक बिजनेस प्रोफेशनल बनना चाहते थे।
चाहत पांडे ने ओटीटी की दुनिया में रखा कदम, ‘हसरतें सीजन 3’ में निभाया...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में अपनी पहचान बना रही एक्ट्रेस चाहत पांडे ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू किया है। हंगामा ओटीटी पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज 'हसरतें सीजन 3' में उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। उनका किरदार कई मायनों में महिलाओं की जटिल भावनाओं, उनकी इच्छाओं और उनके संघर्ष को बयां करता है।
अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल दिए। पत्नी के रूप में वह धैर्य और समझदारी के साथ अभिनेता की जीवन में 'ऐश्वर्य' लेकर आईं। नतीजा ये रहा कि आज जूनियर बच्चन को सिर्फ एक स्टार किड नहीं, बल्कि सिल्वर स्क्रीन का 'जादूगर' भी कहा जाने लगा है।
50 की उम्र में लीसा रे ने बदली ‘बीच बॉडी’ की परिभाषा, बोलीं- ‘अब...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म और फैशन की दुनिया में फिटनेस और लुक्स काफी मायने रखते हैं। ऐसे में एक्ट्रेसेस के लिए उम्र बढ़ने के साथ यह दबाव और भी बढ़ता जाता है, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने इन दबावों को नहीं माना और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। अभिनेत्री लीसा रे उन्हीं में से एक हैं। 50 साल की उम्र में उन्होंने 'बीच बॉडी' की सोच को नए मायने दिए हैं और इसे आत्मस्वीकृति, आजादी और आत्मसम्मान से जोड़कर देखा है।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए गहरी नाराजगी और चिंता जाहिर की है।
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत खानपान का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। झुर्रियां, एज स्पॉट्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा जैसी परेशानियां अब कम उम्र की भी समस्या बनने लगी हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर हैं, जिनमें मोरिंगा तेल बेहतर विकल्प है।
जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का अंदाज बाकी सितारों से काफी अलग है। जहां कई कलाकार अपने निजी जीवन या फिल्मों के प्रचार तक सीमित रहते हैं, वहीं जैकी श्रॉफ अक्सर भारतीय संगीत, पुराने कलाकारों और यादगार चेहरों को याद करते हुए दिखते हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शास्त्रीय संगीत, सिनेमा की खूबसूरत यादें और दिग्गज कलाकारों के प्रति सम्मान दिखाया।
विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता की ओर से वकील सना रईस खान ने कोर्ट में याचिका दायर की है।
‘सनम तेरी कसम’ और ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ‘सनम तेरी कसम’ से डेब्यू करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म पहली बार कमाल दिखाने में असफल रही। मगर, री-रिलीज पर इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। वहीं, 'एक दीवाने की दीवानीयत' भी दर्शकों को खासा इंप्रेस कर गई। क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों के लिए हर्षवर्धन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे?


