सलमान खान के कायल हुए सुभाष घई, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। सोमवार को निर्देशक ने सलमान खान की जमकर तारीफ की।
एआर रहमान के संगीत से सजा गाना ‘भीगी भीगी’, दुलकर सलमान बोले- इसकी सच्ची...
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। संगीत और सिनेमा की दुनिया में इन दिनों ऑस्कर विजेता एआर रहमान का म्यूजिक वीडियो 'भीगी भीगी' काफी चर्चाओं में है। इस गाने ने लोगों का खास ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें अभिनेता दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को एआर अमीन और जसलीन रॉयल ने गाया है।
‘गलतियां बोझ नहीं, सीख हैं’, मोना सिंह ने साझा किया जिंदगी जीने का मंत्र
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। जिंदगी में हर इंसान से कोई न कोई गलती जरुर होती है, लेकिन कुछ लोग उन्हीं गलतियों को याद करके खुद को दोषी मानते रहते हैं। यही अपराध बोध धीरे-धीरे इंसान के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की इच्छा को कमजोर कर देता है। ऐसे में जानी-मानी अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि गलतियां बोझ नहीं, बल्कि सीख होती हैं। गलती पर रुक जाना सही नहीं होता, उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही असली समझदारी है।
बेटी इनाया और पति कुणाल संग सोहा की जापान सैर, तस्वीरों में दिखा परिवार...
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ जापान की यादगार सैर की। सोहा ने इंस्टाग्राम पर इस यादगार सफर की कुछ झलकियां शेयर कीं।
रोहित शेट्टी केस : शूटर को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने बनाई कई...
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में नए खुलासे सामने आते जा रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर अभी भी फरार है। शूटर की तलाश में क्राइम ब्रांच ने कई अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि इस केस में जांच निर्णायक मोड़ पर है और जल्द ही शूटर को पकड़ लिया जाएगा।
‘मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस’, कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष...
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री और मशहूर डांसर कल्पना अय्यर बॉलीवुड का ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने अपने दौर में मेहनत और समर्पण से अलग पहचान बनाई। 70 साल की उम्र में उन्होंने 'रम्बा हो' गाने पर डांस करके सबको चौंका दिया।
नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी के साथ काम करने पर बोले अक्षय ओबेरॉय, ‘हर...
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में जब किसी अभिनेता को बड़े फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो वह अनुभव उनके करियर को बदलने वाला साबित होता है। इस कड़ी में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय को नीरज पांडे-रितेश शाह के निर्देशन और एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सीखने और प्रेरणा लेने वाली यात्रा बन गई। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अनुभवों को साझा किया।
19 साल पहले आई थी मधुर भंडारकर की जबरदस्त फिल्म, जिसने नेशनल अवॉर्ड भी...
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। साल 2007 में आई मधुर भंडारकर की मल्टीस्टारर फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं। मुंबई की ट्रैफिक सिग्नल पर रहने वाले लोगों की जिंदगी, बेघरों, भिखारियों, छोटे-मोटे अपराधियों और सिस्टम की क्रूर सच्चाई को बेनकाब करती फिल्म निर्देशक की जिंदगी में खास मायने रखती है।
आवेज-मालती की जुगलबंदी, ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने पर दिखाए किलर मूव्स
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन घर के कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और मस्ती अभी भी जारी है। शो के बाद भी सभी एक दूसरे से मिलते रहते हैं, पार्टियां करते हैं। ये झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। सोमवार को आवेज ने एक मजेदार वीडियो शेयर की, जिसकी उम्मीद फैंस को भी नहीं थी।
नए गाने की तैयारी में जुटी अक्षरा सिंह, स्टूडियो से शेयर की तस्वीर
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने प्रोजेक्ट और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस हर पोस्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने नए गाने का संकेत देते हुए तस्वीर शेयर की।


