सलमान खान के साथ काम करेंगे ‘जवान’ डायरेक्टर एटली, स्क्रिप्ट हो रही फाइनल
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करेंगे।
ब्रेकअप की खबरों के बीच डिनर डेट पर गए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश,...
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। टीवी के पॉपुलर कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर अफवाहें हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। इन्हीं अफवाहों के बीच यह कपल मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डाल घूमता नजर आया।
प्रियंका चोपड़ा ने ईद-उल-अजहा की दी शुभकामनाएं, कहा- आपकी प्रार्थना कबूल हो
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। आज बकरीद मनाई जा रही है, यह मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई दी और कामना की कि सभी की कुर्बानियों की सराहना की जाए और प्रार्थनाएं कबूल हो।
ताहिरा कश्यप की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ 28 जून को ओटीटी पर होगी रिलीज
मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मल्टी टैलेंटेड पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म के प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रूपाली गांगुली ने कहा, मुझे अपने पिता से मिली ताकत व विनम्रता
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने फादर्स डे पर अपने दिवंगत पिता और निर्देशक अनिल गांगुली को याद किया।
‘फादर्स डे’ पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को दी बधाई
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रविवार को अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को 'फादर्स डे' की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है।''
सलमान खान फायरिंग केस में राजस्थान के बूंदी से एक गिरफ्तार
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। सलमान खान फायरिंग मामले को लेकर मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान के बूंदी से एक आरोपी को दबोचा है। इसी के साथ ही इस हमले के तार एक बार फिर से राजस्थान से जुड़े पाए गए हैं।
बी-टाउन के सितारों ने मनाया फादर्स डे, पिता संग फोटोज की शेयर
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, बिपाशा बसु, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की।
निकिता गांधी ने पिता के साथ शेयर किया मंच, मशहूर गीत ‘कोलकाता’ गाया
कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। 'फादर्स डे' पर गायिका-गीतकार निकिता गांधी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पिता के साथ एक कार्यक्रम में मंच शेयर किया। निकिता ने कहा, ''उन्होंने उनके साथ मशहूर गीत 'कोलकाता' गाया।''
फादर्स डे के मौेके पर वरुण धवन ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक
मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। एक्टर वरुण धवन ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई। साथ ही अपने प्यारे दोस्त जॉय की तस्वीर भी शेयर की।











