‘एबी-पीएमजेएवाई’ के तहत स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं: हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 2 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

चेन्नई कॉरपोरेशन ने कर्मचारियों के लिए मेंटल हेल्थ वेलनेस सेंटर खोला

चेन्नई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के कमिश्नर जीएस समीरन ने बुधवार को रिपन बिल्डिंग्स कॉम्प्लेक्स में एक मेंटल हेल्थ और वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इसका मकसद कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को प्रोफेशनल काउंसलिंग और इमोशनल सपोर्ट देना है।

महाराष्ट्र: 200 सालों में पहली बार जन्मी बेटी, परिवार ने रथ में बिठाकर किया...

बीड (महाराष्ट्र), 2 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीड जिले में दहीफले परिवार ने एक बच्ची के जन्म का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया। चार पीढ़ियों में पहली बार बेटी का जन्म होने पर परिवार ने रथ जुलूस निकालकर बच्ची का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विजय ने 4,800 करोड़ रुपए के बड़े शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया

चेन्नई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को पीने के पानी, सीवरेज, सड़क, ग्रीन स्पेस और डिजिटल ट्रांसपोर्ट से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ विरोध कर रहे किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का ऐलान किया।

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, ये आयुर्वेदिक सावधानियां बरतें: डायरेक्टर प्रदीप...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), दिल्ली के डायरेक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति ने बदलते मौसम के साथ बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले को लेकर आयुर्वेदिक सावधानियां बताईं। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि डॉक्टर की सलाह के बाद ही गर्म पानी और सुदर्शन घनवटी एवं दशमूलारिष्ट जैसी दवाएं लें।

मेटाबॉलिक जोखिम बढ़ा रहे एनसीडी का खतरा, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। आज के समय में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं। इनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियां शामिल हैं। इन बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाले कई कारण हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली से जुड़े हैं। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, तंबाकू और शराब का सेवन तथा बढ़ता वजन ऐसे प्रमुख जोखिम कारक हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देकर एनसीडी से बचाव किया जा सकता है।

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा- 6 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, हर...

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों में 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।

झारखंड में 30 दिनों में स्वाइन फ्लू के 36 मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रांची, 2 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड मे स्वाइन फ्लू एच1एन1 संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 30 दिनों में राज्यभर से एच1एन1 संक्रमण के कुल 36 मामले सामने आए हैं। चिंताजनक बात यह है कि कुल मरीजों में से आधे यानी 18 मरीज बच्चे और किशोर हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और राज्य के सभी प्रमुख अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। योग हमारी प्राचीन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न सिर्फ शरीर को बल्कि स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत रखने में कारगर होता है। योग के विभिन्न आसनों में 'अर्द्धहलासन' शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत और एकाग्र रखना भी जरूरी है। योग इस दिशा में काफी मददगार हो सकता है। योग के अलग-अलग आसनों में वृक्षासन एक ऐसा सरल आसन है, जो शरीर के संतुलन के साथ एकाग्रता और जागरूकता को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक स्थिरता की ओर कदम बढ़ा सकता है।

खरी बात