दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘पीबीजी सोल्जरथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, मांडविया ने एनसीसी...
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं।
मानसून में बुखार को न करें नजरअंदाज, पहले 24 घंटे अहम केजीएमयू ने संचारी...
लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून के मौसम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और अन्य संचारी रोगों के बढ़ते खतरे के बीच किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने आमजन से बुखार को हल्के में न लेने और शुरुआती 24 घंटे के भीतर चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज़ मच्छर गंदगी में नहीं, बल्कि साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। ऐसे में सप्ताह में केवल 10 मिनट घर और आसपास जमा पानी की जांच कर उसे हटाने से संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ की...
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में अच्छे सामाजिक बदलाव के एंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
एआई, जेन जेड और कंपिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन के दौर में बदल रही मेडिकल की पढ़ाई,...
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश में मेडिकल शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में एम्स (एआईआईएमएस) नई दिल्ली में आयोजित एनाटएड समिट 2026 में विशेषज्ञों ने बड़ा संदेश दिया। सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि भविष्य के डॉक्टरों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें क्लिनिकल स्किल्स, संवाद क्षमता, नैतिक मूल्यों और आजीवन सीखने की सोच भी विकसित करनी होगी। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और जनरेशन जेड की बदलती जरूरतों के अनुरूप मेडिकल शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता पर भी विशेष चर्चा हुई।
पश्चिम बंगाल: अनियमितता के आरोपों में 11 ब्लड बैंक पर कार्रवाई, राज्य भर में...
कोलकाता, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को राज्य के 11 ब्लड बैंकों पर सख्त कार्रवाई की घोषणा की। विभाग ने इन ब्लड बैंकों को अगला आदेश आने तक राज्य में कहीं भी रक्तदान शिविर आयोजित करने से रोक दिया है। इन बैंकों पर बंगाल में एकत्र किया गया खून अवैध रूप से दूसरे राज्यों को बेचने समेत कई गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।
मानसून में क्यों बढ़ रहे हैं फ्लू के मामले? एम्स के डॉक्टर ने बताए...
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून का मौसम अपने साथ राहत तो लेकर आता है, लेकिन इसी मौसम में वायरल संक्रमण और फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसको लेकर दिल्ली स्थित एम्स के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर संजीव सिन्हा ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में खांसी, जुकाम, बुखार और शरीर दर्द जैसी शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
डीआरसी में बेकाबू हुआ इबोला: इतिहास का सबसे तेज फैलता प्रकोप, मृतकों की संख्या...
किंशासा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इस बार इबोला वायरस अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला प्रकोप बन गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण ने देश के पूर्वी हिस्से में लोगों की जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया है। अब तक 3,442 लोगों में इबोला संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1,521 लोगों की मौत हो चुकी है। यानी संक्रमितों में मृत्यु दर लगभग 45 प्रतिशत है।
मणिचक्र को एक्टिव करता है ये आसन, रक्त संचार को भी नियंत्रित करने में...
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दफ्तर में घंटों कुर्सी पर बैठने से शरीर में अकड़न, कमर दर्द और पीठ दर्द होना आम है। इससे निजात पाने के लिए व्याघ्रासन एक सटीक, सरल और असरदार समाधान है। इसको करने से पेट कम होता है और शरीर में नई ऊर्जा आती है।
बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ,...
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। क्या किसी बच्चे के बोलने के तरीके से यह पता लगाया जा सकता है कि भविष्य में उसे डिप्रेशन या एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं? सुनने में यह बात थोड़ी हैरान करने वाली लग सकती है, लेकिन एक नए शोध में कुछ ऐसा ही सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चे क्या बोलते हैं, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वे कैसे बोलते हैं। यानी उनके शब्दों को जोड़ने का तरीका, वाक्य बनाने का अंदाज और बातचीत की शैली भविष्य में उनकी मानसिक सेहत के बारे में अहम संकेत देती है।
गुजरात: ट्रेन से हुआ देश का पहला लाइव हार्ट ट्रांसपोर्ट, सूरत से अहमदाबाद वंदे...
अहमदाबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने देश में पहली बार ट्रेन के जरिए लाइव हार्ट का ट्रांसपोर्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। सूरत से अहमदाबाद तक दिल को मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए ले जाया गया, ताकि यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में ट्रांसप्लांट किया जा सके।

