अचानक कार्डियक डेथ के खतरे को पहचानने में मददगार नई एआई तकनीक
न्यूयॉर्क, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बनाया है जो अचानक कार्डियक डेथ (हृदय गति रुकने से अचानक मौत) के उच्च जोखिम वाले मरीजों की पहचान करने में मौजूदा मेडिकल गाइडलाइंस से कहीं बेहतर है।
बहरेपन के इलाज में बड़ी कामयाबी: नई जीन थेरेपी से सुनने की क्षमता में...
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने एक नई जीन थेरेपी विकसित की है, जो जन्मजात बहरापन या गंभीर सुनने की समस्या से जूझ रहे बच्चों और वयस्कों के लिए वरदान साबित हो सकती है।
खरपतवार समझी जाने वाली कुल्फा, जाने कैसे है आपकी सेहत के लिए वरदान?
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आपने चने का साग, पालक साग, बथुआ साग, मेथी साग और सरसों का साग तो खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी कुल्फा का साग खाया है? कुल्फा खरपतवार के रूप में भी उगता है; यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मोरारजी देसाई योग संस्थान के निदेशक बोले, ‘स्वास्थ्य सेवा में पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा...
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. काशीनाथ समागंडी ने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) जैसे वैश्विक लक्ष्यों को तभी पूरा किया जा सकता है, जब पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी स्वास्थ्य नीति और स्वास्थ्य सेवा वितरण में शामिल किया जाए।
कैंसर पर बड़ी खोज : इंसानों में मिला ऐसा जेनेटिक बदलाव, जो बढ़ाता है...
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की एक शोध टीम ने ऐसा आनुवंशिक बदलाव खोजा है, जो इंसानों में कैंसर होने के खतरे को बढ़ाता है। इस बदलाव की वजह से हमारे शरीर की रक्षा प्रणाली कमजोर पड़ती है, जिससे कैंसर बढ़ने लगता है। यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वैज्ञानिकों को कैंसर के नए और प्रभावी इलाज विकसित करने में मदद मिलेगी।
सिंथेटिक दवा नहीं, प्राकृतिक वरदान है सांठी!
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रकृति में ऐसे अनमोल खजाने छिपे हैं जिनकी तुलना किसी सिंथेटिक उत्पाद से नहीं की जा सकती, और सांठी उन्हीं में से एक है। इसे "स्प्रेडिंग हॉगवीड" के नाम से भी जाना जाता है, जो इसके जमीन पर फैलने वाली प्रकृति को दर्शाता है। भारत में यह पौधा व्यापक रूप से पाया जाता है और सदियों से पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसका उपयोग विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता रहा है।
पाचन से लेकर प्रजनन तक, हर समस्या का समाधान है कौंच बीज
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कौंच बीज एक छोटे से बीज की तरह दिखता है, लेकिन इसमें बड़ी ताकत और गुण छुपे होते हैं। यह हमारी सेहत का खजाना है, जिसे आयुर्वेद ने सदियों से अपनाया है। यह एक खास औषधीय पौधा है जो बेल के रूप में उगता है। इसके बीज भूरे और काले रंग के होते हैं। भारत में इसे काफी समय से आयुर्वेदिक चिकित्सा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। खासकर पुरुषों की कमजोरी, कामशक्ति की कमी, मानसिक तनाव और शरीर की थकान जैसी समस्याओं में यह बहुत असरदार माना जाता है।
शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है दीर्घ प्राणायाम, अनिद्रा की समस्या होती है...
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। लगभग हम सभी ने फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' तो देखी ही होगी, जिसमें समंदर की गहराइयों को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में एक सीन है, जहां हीरो के बच्चों को पानी के नीचे सांस लेने की कला सिखाई जाती है। इसी दौरान उन्हें 'दीर्घ प्राणायाम' भी सिखाया जाता है। दरअसल, यह एक खास तरह का श्वास अभ्यास है, जिससे फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। 'दीर्घ प्राणायाम' हमारी अपनी भारतीय परंपरा का हिस्सा है, जिसे सदियों से योग में जगह मिली हुई है। भारत सरकार और योग विशेषज्ञ भी इस प्राणायाम के फायदों को मानते हैं।
अमेरिका में बढ़े डेंगू बुखार के मामले, स्वास्थ्य अधिकारी हो गए अलर्ट
सैक्रामेंटो, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और टेक्सास राज्यों में डेंगू बुखार के मामलों में तेजी से वृद्धि ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। यह मच्छर जनित बीमारी अब इन राज्यों में स्थायी रूप ले सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने की कैंसर से लड़ने में मददगार ‘प्रोटीन’ की खोज
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जो कैंसर के इलाज और उम्र बढ़ने से संबंधित बीमारियों को कम करने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।










