शोधकर्ताओं ने इम्यूनोथेरेपी के असर का अनुमान लगाने के लिए जेनेटिक फिंगरप्रिंट का पता...
यरूसलम, 8 मई (आईएएनएस)। इजरायल के वैज्ञानिकों ने एक खास आनुवंशिक पहचान (जेनेटिक फिंगरप्रिंट) खोजी है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी किसी मरीज पर असर करेगी या नहीं।
खुद को समझने के लिए ब्रेन मैपिंग का बढ़ा चलन, जानें क्या हैं इसके...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। आज के समय में लोग खुद को समझना चाहते हैं, वे जानना चाहते हैं कि उन्हें गुस्सा क्यों आता है, तनाव क्यों होता है या बार-बार मन में उदासी क्यों छा जाती है? ऐसे में ब्रेन मैपिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो हमारे दिमाग के अलग-अलग हिस्सों को स्कैन करके बताती है कि हम क्या महसूस कर रहे हैं और क्यों? इससे हमें अपनी भावनाओं को बेहतर समझने में मदद मिलती है। जो बातें हम खुद नहीं समझ पाते, वो ब्रेन मैपिंग बता देती है। हाल ही में मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी ब्रेन मैपिंग सेशन लिया था, जिसका अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
गर्मियों में दिन की नींद नहीं पहुंचाती नुकसान! ‘खूब सोएं’, आयुर्वेद में है जवाब
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। गर्मी ने दस्तक दे दी है। आयुर्वेद के अनुसार, इस दौरान अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। भागमभाग भरी जिंदगी में सुकून के कुछ पल मन-मस्तिष्क और शरीर सबके लिए नेमत साबित हो सकते हैं। हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के ग्रंथ मानते हैं कि गर्मी के मौसम में दिन की निद्रा नुकसान नहीं पहुंचाती, यह हमारे बड़े बुजुर्गों की राय के ठीक उलट है! लेकिन आखिर इसका कारण क्या है?
स्वास्थ्य क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति संवेदनशील बनाने की जरूरत : जेपी...
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि आपदाओं की दौरान बेहतर तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में संवेदनशील बनाने की जरूरत है।
मल्लिका शेरावत का हेल्थ फंडा , वीडियो शेयर कर बताया क्या पीने से मिलती...
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में शामिल मल्लिका शेरावत को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना आसान नहीं है। 48 की उम्र में वह अपनी उम्र से कई साल छोटी ही लगती हैं। इसके पीछे की वजह है, उनका सीक्रेट फिटनेस ड्रिंक! जिसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि क्या पीने से शरीर को नेचुरल एनर्जी मिलती है?
बॉलीवुड की ‘शेट्टी सिस्टर्स’ ने चैलेंज किया स्वीकार, इंस्टाग्राम पर दिया फिटनेस का सबूत
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की शेट्टी सिस्टर्स यानी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और शमिता शेट्टी आए दिन एक-दूसरे पर प्यार बरसाती रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों दोनों बहनों पर चैलेंज का बुखार चढ़ा है। शिल्पा और शमिता ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक चैलेंज को पूरा करती नजर आ रही हैं।
घुटनों में असहनीय दर्द के बाद भी नहीं मानी हार, रितिका सिंह की ट्रांसफॉर्मेशन...
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री और हिंदी फिल्मों में अपने मजबूत किरदारों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रितिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी 'फैट-टू-फिट' जर्नी दिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने घुटनों की चोट के बावजूद वजन घटाया और फिर से पुरानी फिगर हासिल की।
इन तीन चीजों के सेवन से बचें! ब्रेन को पहुंचता है नुकसान और डिमेंशिया...
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। अच्छा खान-पान शरीर के लिए ही नहीं, दिमाग के लिए भी जरूरी होता है। शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और मन मस्तिष्क भी सभी चिंताओं से मुक्त। ऐसा कई शोध दावा करते हैं। कुछ ऐसे अध्ययन भी हुए हैं जो बताते हैं कि ब्रेन हेल्थ के लिए कुछ चीजों को हमेशा के लिए बाय-बाय कह देना चाहिए। इन विभिन्न स्टडीज के आधार पर आपको बताते हैं उन तीन चीजों या आदतों के बारे में जिन्हें अपनाया तो डिमेंशिया का खतरा टला रहेगा।
जीन एडिटिंग थेरेपी से कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज में उम्मीद की किरण
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। कोलन और आंतों के एडवांस कैंसर (कोलोरेक्टल कैंसर) से लड़ने में सीआरआईएसपीआर/कैस9 नाम की जीन एडिटिंग तकनीक से अच्छे नतीजे मिले हैं। यह जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल द लैंसेट ऑन्कोलॉजी में छपी पहली मानव परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) की रिपोर्ट से सामने आई है।
साल 2025 तक अमेरिका में खसरे के 900 से अधिक मामले सामने आए :...
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में इस साल खसरे के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अब तक 935 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जो पिछले साल 2024 में पूरे साल में आए मामलों से तीन गुना से भी ज्यादा है। यह जानकारी अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने दी है।










