मोटापा कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है शाम का व्यायाम
सिडनी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सुबह किए गए व्यायाम को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया जाता है, वहीं एक शोध से यह बात सामने आई है कि शाम को शारीरिक गतिविधि में शामिल होने से मोटापे से ग्रस्त लोगों को अधिक लाभ हो सकता है।
हॉस्पिटल बिल के लिए अनिवार्य बीआईएस मानक बनाने के पक्ष में 74 प्रतिशत भारतीय...
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में ज्यादातर लोग (74 प्रतिशत) सरकार द्वारा अस्पताल के बिलों में अनिवार्य बीआईएस मानक (भारतीय मानक ब्यूरो) बनाने के पक्ष में हैं। रविवार को जारी एक नई रिपोर्ट में ये बात कही गई है।
अपने स्वास्थ्य के संरक्षक बनें, सालाना जांच कराएं : हृदय रोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। हर साल की तरह इस साल भी सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने रविवार को लोगों को अपने स्वास्थ्य का संरक्षक बनने और सालाना स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक सबकी पहुंच की तत्काल जरूरत पर जोर देता है विश्व...
हैदराबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य समानता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तक सार्वभौमिक पहुंच की तलाश में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस साल 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार' थीम के साथ 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस : भारत में अब तक कितनी हुई प्रगति?
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। भारत ने हाल के वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी तरक्की की है, पोलियो को प्रभावी ढंग से खत्म किया है और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी अच्छी खासी प्रगति की है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, देश अभी भी गैर-संचारी रोगों, श्वसन रोगों और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है।
इलनेस टू वेलनेस, योलोहेल्थ ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में निवारक स्वास्थ्य देखभाल समाधानों के...
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जीवनशैली से प्रेरित बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके अलावा, कई बीमारियां काफी कम उम्र में हो रही हैं, जिनके बारे में हाल तक माना जाता था कि वे केवल 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में होती हैं। इससे गंभीर जटिलताएं पैदा हो रही हैं। इस बात को पुख्ता करने की जरूरत है कि नियमित जांच से कई बीमारियों को रोका या नियंत्रित किया जा सकता है।
2016 से 2021 के बीच भारत में सिजेरियन सेक्शन से डिलीवरी में हुई वृद्धि...
चेन्नई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि 2016 से 2021 के बीच पूरे भारत में सिजेरियन सेक्शन से डिलीवरी की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।
मधुमेह रोगियों में स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है हाई ब्लड प्रेशर : शोध
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में पाया है कि हाई ब्लड प्रेशर वाले मधुमेह रोगियों को स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।









