भरोसेमंद रेगुलेटरी सिस्टम जरूरी, भारत ‘दुनिया की फार्मेसी’ बनकर करेगा वैश्विक सहयोग: जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'फर्स्ट ग्लोबल ड्रग रेगुलेटरी कॉन्क्लेव 2026' के उद्घाटन सत्र में भारत के रेगुलेटरी विजन को दुनिया के सामने रखा। इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में दवा और मेडिकल उपकरणों की सुरक्षा, गुणवत्ता और नवाचार को लेकर वैश्विक सहयोग पर जोर दिया गया।

पाकिस्तान में बढ़ते जा रहे एचआईवी के मामले, 21 देशों की लिस्ट में शामिल...

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में तमाम कोश‍िश को बाद भी एचआईवी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। र‍िपोर्ट में बताया गया क‍ि पाकिस्तान को ऐसे 21 देशों में शामिल क‍िया है, जहां एचआईवी को नियंत्रित करने में प्रगति होने के बावजूद नए संक्रमणों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस: सीबीआई ने जांच अधिकारी बदला

कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुए भयानक दुष्कर्म और हत्या की नई जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में जांच अधिकारी को बदल दिया है।

सावन स्पेशल : व्रत में केवल सेंधा नमक ही क्यों खाया जाता है? जानिए...

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाखों श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं। व्रत में कई लोग बिना नमक वाला फलाहार ग्रहण करते हैं, तो वहीं कुछ लोग नमक वाले फलाहार का सेवन करते हैं। लेकिन, यह साधारण नमक नहीं होता है, बल्कि सेंधा नमक होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि व्रत में सिर्फ सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) ही क्यों खाया जाता है? इसके पीछे सिर्फ धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल युवती 10 दिन बाद आरएमएल अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुई 21 साल की युवती की सेहत में संतोषजनक सुधार हुआ है। उसे गुरुवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विकसित भारत संकल्प के तहत शुरू होगा ‘नशा मुक्त युवा अभियान’: मनसुख मांडविया

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने और देश को विकसित बनाने की अपील की है।

आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत न मिलने पर अभिषेक बनर्जी...

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस से सांसद अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था।

जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में...

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत उपलब्ध न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण संबंधी सप्लीमेंट) उत्पाद देश भर के परिवारों के लिए स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट को अधिक सुलभ और किफायती बना रहे हैं। योजना के तहत प्रोटीन बार, इम्यूनिटी बार, माल्ट आधारित पोषण आहार और विशेष पोषण उत्पाद बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

अंडों के लिए केज-फ्री सिस्टम कितना सही? नई स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले...

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हममें से ज्यादातर लोग केज-फ्री या फ्री-रेंज तरीके से तैयार किए गए अंडे को हर लिहाज से बेहतर मानते हैं, लेकिन एक नई स्टडी में इसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नई रिसर्च में सामने आया है कि मुर्गियों के बेहतर जीवन के लिए अपनाए जाने वाले ये तरीके पर्यावरण पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं। जहां एक तरफ पशु कल्याण को बढ़ावा मिलता है, वहीं दूसरी तरफ ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन और जमीन की जरूरत बढ़ सकती है।

एफएसएसएआई ने सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज को ‘वंडरलैंड रेजिन्स’ के एक बैच को वापस मंगाने...

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए ‘वंडरलैंड रेजिन्स’ के एक बैच को वापस मंगाने का आदेश जारी किया है। रेगुलेटरी टेस्टिंग में इनमें तय सुरक्षा सीमा से ज्यादा कीटनाशक के अंश पाए गए थे।

खरी बात