संक्रमण की रोकथाम साझा जिम्मेदारी, हम उस दिशा में कर रहे काम: ब्रुनेई
बंदर सेरी बेगावान, 14 अक्टूबर (आईएएनएस) ब्रुनेई के स्वास्थ्य मंत्री हाजी मोहम्मद इशाम ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए साझेदारी को मजबूत करना एक साझा जिम्मेदारी है।
भारत में डायबिटीज को बढ़ावा दे रहे हैं अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड: एक्सपर्ट
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने बताया है कि भारत के हर घर में ग्रिल्ड अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो देश में डायबिटीज के लगातार बढ़ते मामलों का सीधा कारण हैं।
एडमिशन में वृद्धि के बावजूद मेडिकल कॉलेज में मिलेगी शिक्षा की गुणवत्ता की गारंटी...
सियोल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की संख्या बढ़ने से शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जताई जा रही चिंता पर दक्षिण कोरिया के शिक्षा मंत्री ली जू-हो ने कहा कि सरकार मेडिकल स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता की गारंटी देगी।
बड़ी आंत के कैंसर में और नुकसानदेह हो सकता है तनाव : शोध
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैसे तो तनाव कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन कोलोरेक्टल कैंसर यानी बड़ी आंत के कैंसर में यह ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। एक शोध में यह बात सामने आई है।
पैनिक अटैक से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो करें ये काम
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि चिंता चिता के समान होती है। अगर समय रहते इस चिंता से छुटकारा पाने की दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया, तो कोई गुरेज नहीं यह कहने में कि यह आपको ऐसी समस्याओं की गिरफ्त में ला देगी, जो आगे चलकर आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित भी कर सकती है। इन्हीं में से एक है पैनिक अटैक।
‘मोटर डिले’ और मांसपेशियों की कमजोरी : बच्चों में जेनेटिक परीक्षण के संकेत
न्यूयॉर्क, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बच्चों को चलने-फिरने में देरी हो या उनका शरीर कमजोर हो, तो ये संकेत हो सकता है कि उनके शरीर में कोई आनुवंशिक समस्या है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि न्यूरो डेवलपमेंट विकार वाले बच्चों में मोटर डिले और कम मांसपेशी टोन होना आनुवंशिक निदान के सामान्य संकेत हैं।
घुटने के गठिया के उपचार में देरी, रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है...
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। घुटने के गठिया का समय पर पता न लग पाना, इसके लक्षणों की अनदेखी और उचित उपचार में देरी से आपके घुटनों की स्थिति बेहद खराब हो सकती है। यहां तक कि आपकी रीढ़ की हड्डी को भी इससे नुकसान पहुंचा सकती है। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह बात कही। उनके मुताबिक इस समस्या का समय पर इलाज न करने से यह आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने बच्चों में ‘आरएसवी’ के गंभीर मामलों से जुड़े लक्षणों की पहचान की
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं की एक टीम ने बच्चों में रेस्पिरेटरी सीनसीटियल वायरस (आरएसवी) के अधिक गंभीर मामलों से जुड़े लक्षणों की पहचान की है।
मरीजों को दवा की जानकारी के लिए एआई चैटबॉट पर भरोसा नहीं करना चाहिए...
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक अध्ययन में शुक्रवार को बड़ी चेतावनी दी गई है। अध्ययन में कहा गया है कि मरीजों को दवा की जानकारी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए। एआई संचालित सर्च इंजन और चैटबॉट हमेशा दवाओं के बारे में सटीक और सुरक्षित जानकारी नहीं दे सकते हैं।
भारतीय वैज्ञानिकों की नई थेरेपी कैंसर मरीजों के लिए मददगार
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान 'इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस' (आईएसीएस), कोलकाता के वैज्ञानिकों ने एक नई चिकित्सा पद्धति विकसित की है, जो विशेष रूप से वर्तमान कैंसर उपचारों के प्रति प्रतिरोधी लोगों के लिए एक संभावित सटीक दवा हो सकती है।











