गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, एक दिन में 6 की मौत
अहमदाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के अलग-अलग इलाकों में चांदीपुरा वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस से छह लोगों की मौत हो गई।
2023 में दुनिया में 14.5 मिलियन बच्चों को नहीं मिली डीटीपी की खुराक :...
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संगठन की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि वैश्विक बाल टीकाकरण का स्तर 2023 में गिरा है। 14.5 मिलियन बच्चों को डिप्थीरिया, टेटनस और पर्टुसिस (डीटीपी) का टीका नहीं मिल सका।
मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नींद संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए टहलना...
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। विशेषज्ञ मानते हैं कि भोजन के बाद टहलने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नींद संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को फायदा पहुंचता है।
गुजरात में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से चार बच्चों की मौत
साबरकांठा (गुजरात), 14 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के साबरकांठा जिले में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से चार बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी शनिवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।
ग्लूकोमा के मरीजों में आंखों की रोशनी जाने के जोखिम का पता लगाएगा नया...
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक नए ब्लड मार्कर की खोज की है, जो यह अनुमान लगा सकता है कि ग्लूकोमा के रोगियों में सामान्य उपचार के बाद भी आंखों की रोशनी जाने का कितना जोखिम है।
महिला स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधानों में कमी पर अपूर्वा अरोड़ा ने जताई चिंता
मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में स्ट्रीमिंग सीरीज 'फैमिली आज कल' में दिखने वाली एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा ने महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की है।
वैज्ञानिकों ने डिमेंशिया का पता लगाने के लिए तैयार किया एआई टूल
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल विकसित किया है जो शुरुआती चरण में ही मनोभ्रंश रोग (डिमेंशिया) का पता लगा सकता है। साथ ही यह भी जानकारी देता है कि क्या यह डिमेंशिया तक ही सीमित रहेगा या मरीज में अल्जाइमर होने की भी आशंका है।
हार्ट स्कैन में तेजी लाने के लिए तैयार किया गया नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एमआरआई हार्ट स्कैन के लिए एक नया मॉडल तैयार किया है। इससे समय और संसाधनों की बचत के साथ रोगी की देखभाल में भी सुधार हो सकता है।
ओला सीईओ के सप्ताह में 70 घंटे काम के आह्वान पर डॉक्टरों की चेतावनी...
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ओला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल द्वारा इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह का समर्थन करने पर एक शीर्ष न्यूरोलॉजिस्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे कई गंभीर बीमारियों के साथ मौत का खतरा भी बढ़ सकता है।
क्या मक्खन की जगह वनस्पति तेल का उपयोग करना सही है?
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। एक शोध में यह बात सामने आई है कि मक्खन जैसे सैचुरेटेड फैट से जैतून के तेल जैसे वनस्पति आधारित अनसैचुरेटेड फैट वाले आहार पर स्विच करने से रक्त में वसा की संरचना प्रभावित हो सकती है, जिससे दीर्घकालिक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।











