Saturday, August 2, 2025
Advertisement

मध्य प्रदेश में राजस्व बढ़ाने वाली सड़कों पर जोर

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में अब राजस्व बढ़ाने वाले माॅडल पर अमल की तैयारी है। ऐसा होने से निर्माण कार्य की लागत निकलने के साथ ही शासन को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी।

जम्मू में कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में शुक्रवार को एक कुख्यात अपराधी और गोवंश तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर गोलीबारी की गई और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

असम मानव संसाधन उपलब्ध कराकर राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित : सीएम हिमंत...

गुवाहाटी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विशेष रूप से विभिन्न उद्योगों के लिए योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराकर देश के विकास में सहायता करने के लिए समर्पित है।

जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर 24 करोड़ की धोखाधड़ी में...

नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन बेचने के नाम पर 24 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में सेक्टर-63 पुलिस ने शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी की। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान रबुपुरा निवासी 32 वर्षीय आकिल के रूप में हुई है। इस मामले में 15 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली में व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली इलाके में कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

कोर्ट पेशी पर आए आरोपी ने ब्लेड से काटा गला, गंभीर हालत में अस्पताल...

ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए एक आरोपी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। न्यायालय में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोपी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर में लापरवाह तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस

इंदौर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालने के बाद आशीष सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित तहसील कार्यालयों के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित रीडर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

मुजफ्फरनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पॉक्सो अदालत ने पांच साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी व्यक्ति पर 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पैसा डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग की महिला समेत 5...

गाजियाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने पैसा डबल करने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनसे ठगी करने वाले गैंग की महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिहार में सरकारी शिक्षक ने पंखे से लटककर दी जान, यूपी के सुल्तानपुर के...

बेतिया, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा बाजार में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पंखे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि सिकटा बाजार के इन्द्र चौक के एक किराए के मकान में सरकारी शिक्षक आनंद पांडेय (27) ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

खरी बात