यूपी : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां तेज करने के मुख्यसचिव ने दिए...
लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि अगले माह में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारी प्लानिंग करें और प्रोएक्टिव होकर कार्य करें। जीबीसी के लिये जो भी लक्ष्य जनपदों को दिए गए हैं, उससे अधिक प्रस्तावों को तैयार कराने का प्रयास करें। उद्यमियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएं। लैंड फैसिलिटेशन के लिए सभी जनपदों में विशेष अभियान चलाया जाए। उद्यमियों को जनपदों में उपलब्ध भूमि के विकल्प दिए जाएं।
अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री खुद उतरे ग्राउंड पर
अयोध्या, 23 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीरामलला के बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अगले दिन अयोध्या में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राउंड जीरो पर खुद कमान संभाल ली है। मंगलवार को अचानक अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने पहले हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया, फिर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत के लिए आवश्यक इंतजाम करने के लिए दिशा-निर्देश दिया।
नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा पर...
पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने की घोषणा किया है। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
यूपी में बढ़े 25 लाख 84 हजार 183 नए वोटर
लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 25 लाख 84 हजार 183 वोटर बढ़ गए हैं। मंगलवार को यह जानकारी निर्वाचन आयोग की तरफ से दी गई। मतदाताओं की अंतिम सूची जारी करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान कुल 57,03,304 मतदाताओं से नाम जोड़े गए। वहीं कुल 31,19,121 मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया गया। इस तरह से प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 25,84,183 की हुई है।
कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ सम्मान : अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह...
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले को उनके अथक संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्रिटिकल मिनरल्स, रेयरैस्ट मिनरल्स के खनन की ओर बढ रहे कदम : प्रह्लाद जोशी
भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है, देश क्रिटिकल मिनरल्स, रेयरैस्ट मिनरल्स के खनन की ओर आगे बढ़ रहा है। डाटा रिपोजिटरी अवलेबलिटी में वृद्धि हुई है, लाइसेंस, लीज क्लीयरेंस को भी सरल और त्वरित किया जा रहा है।
युवाशक्ति और नारीशक्ति ही देश की राजनीति को परिवारवाद और भ्रष्टाचार की बुराइयों से...
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर यहां मंगलवार को लालकिले पर आयोजित पराक्रम दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद परिवारवाद, भाई-भतीजावाद जैसी बुराइयां भारत के लोकतंत्र पर हावी होती गईं। ये भी एक बड़ा कारण रहा, जिसकी वजह से भारत उस गति से विकास नहीं कर पाया, जिस गति से उसे करना चाहिए था।
गोवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा पर हमले को लेकर असम के मुख्यमंत्री...
पणजी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने मंगलवार को असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कथित हिंसक हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की निंदा की और उनका पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हमले की योजना मुख्यमंत्री ने बनाई थी।
गुरुग्राम में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में यूपी का व्यक्ति गिरफ्तार
गुरुग्राम, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गुरुग्राम में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और भागने के पांच महीने बाद कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।
बेंगलुरु में 16 स्कूल वैन चालकों के खिलाफ केस दर्ज, शराब पीकर वाहन चलाने...
बेंगलुरु, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान में मंगलवार को शहर में बच्चों को ले जाने वाले 16 स्कूल वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। यह चालक ब्रेथलाइजर टेस्ट पास नहीं कर सके।