Sunday, August 3, 2025
Advertisement

कुत्तों का इकलौता स्मारक, जहां उनके कब्रों पर दर्ज हैं बहादुरी-वफादारी की इबारतें

जमशेदपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कुत्तों की बहादुरी और वफादारी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन उनकी यादों को सहेजने वाले किसी स्मारक के बारे में जानते हैं? जमशेदपुर शहर में एक ऐसा स्मारक स्थल है, जहां बहादुर-वफादार कुत्तों की मौत के बाद उन्हें न सिर्फ सम्मानपूर्वक दफन किया जाता है, बल्कि उनकी कब्रों पर उनकी बहादुरी की इबारत भी दर्ज की जाती है।

ग्लोबल आईटी फर्म वीम सॉफ्टवेयर ने की 300 कर्मचारियों की छंटनी

सैन फ्रांसिस्को, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल डेटा मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर वीम सॉफ्टवेयर ने कथित तौर पर 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

अप्रैल-जून में अल नीनो के खत्म होने की संभावना के साथ इस साल सामान्य...

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अल नीनो मौसम की घटना अभी भी प्रशांत महासागर में सक्रिय है जहां इसकी उत्पत्ति होती है, लेकिन इस साल अप्रैल-जून के दौरान इसके खत्म होने की संभावना है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है।

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की नजर अब लोकसभा चुनाव पर

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभा के बाद सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की चूक करने को तैयार नहीं हैं। दोनों ही दल जमीनी स्तर की जमावट पर जोर दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस में उम्मीद जगा दी है तो वहीं भाजपा संभावित खतरों को भांप चुकी है।

धन्नीपुर में मस्जिद की जरूरत नहीं, वहां खेती हो : इकबाल अंसारी (आईएएनएस साक्षात्कार)

अयोध्या, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी इसके विध्वंस को लेकर भले ही कानूनी दांव पेंच में उलझे रहे हों, लेकिन नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद उन्होंने खुले दिल से इसका स्वागत किया था। अब वे निर्माणाधीन राममंदिर को लेकर भी काफी खुश हैं। हालांकि, धुन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद को लेकर उनका नजरिया बहुत अलग है।

2 महीने में 2 लाख नए शिक्षक : बिहार में सरकारी स्कूलों के बहुरने...

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में पिछले दो महीने के अंदर शिक्षकों की नियुक्ति ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले दो महीने में सरकार ने करीब दो लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है। इतनी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब सरकारी स्कूलों के दिन बहुरने की आस जगी है।

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, सत्तारूढ़ शिवसेना में हो सकते हैं शामिल

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। एक राजनीतिक झटके में मुंबई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद एम. देवड़ा ने रविवार को पार्टी छोड़ दी।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में देहरादून में अतिक्रमण हटाया

देहरादून,13जनवरी (आईएएनएस)। देहरादून में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इसमें शहर के विभिन्न चौराहों से अतिक्रमण को हटाया गया और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सोनिया सिंह के निर्देश पर की गई।

बिजनौर में फर्जी लूट का मामला दर्ज कराने वाले दो गिरफ्तार

बिजनौर 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो शिकायतकर्ताओं को खुद की लूट का मामला रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वे मालिक द्वारा दिए गए पैसों को बेइमानी से हड़पना चाहते थे।

साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 जनवरी 2024)

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

खरी बात