जकार्ता में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत, संबोधन को...
जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे को लेकर जकार्ता में बसे भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन और उनसे मुलाकात को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदम प्रवासी भारतीयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
नाटो शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने एकजुटता पर उठाए सवाल, बोले- जरूरत पड़ने पर...
अंकारा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के कई सहयोगी देशों ने ईरान में अमेरिका के सैन्य अभियान के दौरान साथ देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नाटो में जिम्मेदारियों का बोझ बराबर नहीं बंटता।
नाटो ने नए रक्षा प्रोजेक्ट किए घोषित, एयर टैंकर बेड़े और एंटी-ड्रोन सिस्टम पर...
अंकारा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे ने तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित रक्षा उद्योग फोरम में रक्षा क्षेत्र से जुड़े 'नए बड़े प्रोजेक्ट्स' की घोषणा की है।
भारत और रवांडा ने बढ़ाया रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास पर बनी...
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और रवांडा ने मंगलवार को रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, मेडिकल सहयोग और रक्षा उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे भारत-रवांडा के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
इजरायल और लेबनान के बीच छठे दौर की बातचीत रोम में, अगले हफ्ते होगी...
जेरूसलम, 7 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कहा कि इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत का अगला दौर अगले हफ्ते इटली के रोम में होने की उम्मीद है। यह बैठक दोनों देशों के बीच बातचीत का छठा दौर होगा। इससे पहले अप्रैल से वॉशिंगटन में राजदूत स्तर की पांच बैठकें हो चुकी हैं।
भारत की विकास यात्रा मतलब 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : पीएम...
जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कई संकटों के बावजूद भारत लगातार एक के बाद एक सुधार कर रहा है, बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी के स्वागत में तैयार मेलबर्न, प्रवासी भारतीय बेटियां नृत्य में दिखाएंगी भारतीय...
मेलबर्न, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मेलबर्न में भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। 8 से 10 जुलाई तक होने वाली इस यात्रा के दौरान 'मार्वल स्टेडियम' में भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जुटेंगे।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- मैंने उनकी कई नीतियां...
जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज तरक्की की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और पिछले कई वर्षों से उनकी नीतियों को ध्यान से देखते और समझते रहे हैं।
काराकास : वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप पहुंची
बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीन सरकार की ओर से वेनेजुएला के लिए भेजी गई आपातकालीन मानवीय सहायता की पहली खेप 6 जुलाई को वेनेजुएला की राजधानी काराकास के पास स्थित मैक्वेतिया सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।
जनवरी से मई तक : चीन में रोबोट कंपनियों का परिचालन राजस्व 90 अरब...
बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। 6 जुलाई को 2026 विश्व रोबोट सम्मेलन के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी मिली है कि इस वर्ष जनवरी से मई तक, चीन में निश्चित सीमा से ऊपर की रोबोट कंपनियों का परिचालन राजस्व 90 अरब युआन से अधिक हो गया, जो वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में 26.9 प्रतिशत अधिक था।

