Thursday, May 7, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान: सिंध में एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ी, 14 साल से कम उम्र के...

कराची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध की एक खौफनाक तस्वीर वहां के मीडिया संस्थानों ने सिंध स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बयां की है। बताया कि सिंध प्रांत में महज तीन महीनों के दौरान ही एचआईवी संक्रमितों की तादाद काफी बढ़ी है। सबसे परेशान करने वाली बात ये है कि इसमें 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ा जोखिम, तेल बाजार में अनिश्चितता और विदेशी मुद्रा...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार के फाइनेंस डिवीजन की मार्च इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल बाजार इस समय काफी अनिश्चितता में है। कई जगह सप्लाई में रुकावट आई है, जिससे कच्चे तेल के बाजार में तनाव बढ़ गया है। साथ ही ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने स्थिति को और खराब कर दिया है।

पश्चिम एशिया संकट पर पेजेश्कियन और ट्रंप से की बात : फ्रांस के राष्ट्रपति...

लंदन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक की मेजबानी करेंगे। पीएम स्टार्मर और मैक्रों के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेश्कियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है।

क्वेटा में हजारा समुदाय पर हमला, दो लोगों की गोली मारकर हत्‍या, तीन घायल

क्वेटा, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में हजारा समुदाय के कम से कम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग की।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले जिनपिंग, रखा- मध्य एशिया शांति के...

बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव रखा है। चीन के दौरे पर आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बैठक के बाद प्रस्ताव रखा।

मध्य पूर्व में तनाव का असर! कच्चे तेल की मांग में अगली तिमाही में...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) ने मंगलवार को कहा कि कच्चे तेल की मांग में 2026 की दूसरी तिमाही में गिरावट आने की उम्मीद है। यह कोविड महामारी के बाद ईंधन की मांग में आई कमी के बाद सबसे बड़ी गिरावट होगी।

इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे ट्रंप: रिपोर्ट

यरूशलम, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली मीडिया ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए इजरायल नहीं जाएंगे।

ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी को चीन ने बताया ‘खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना’

बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की कथित नाकेबंदी को ‘खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमेरिका की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव और टकराव बढ़ेगा।

भारत ने अफगानिस्तान भेजी 13 टन बीसीजी वैक्सीन

काबुल, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान के तपेदिक (टीबी) से लड़ने वाले बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम में सहायता के लिए 13 टन बीसीजी (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) टीके और इससे जुड़े सामानों की खेप भेजी।

दक्षिणी राज्यों में सीटों की संख्या आनुपातिक आधार पर बढ़ाने के लिए संघर्ष करना...

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को भाजपा पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन में दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने सीटों की संख्या आनुपातिक आधार पर बढ़ाने के लिए एक आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया।

खरी बात