चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष ने मुख्य भूमि की यात्रा संपन्न की
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन एक प्रतिनिधिमंडल लेकर मुख्य भूमि की 6 दिवसीय यात्रा समाप्त कर रविवार की दोपहर के बाद विमान से पेइचिंग से थाईवान रवाना हो गईं। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के थाईवान कार्य कार्यालय के निदेशक सोंग थाओ ने हवाई अड्डे जाकर उनको विदाई दी।
अमेरिका-इराक की उच्च-स्तरीय बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, बगदाद हमले की जांच...
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा और राजनयिक सुविधाओं पर सहयोग को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान हाल ही में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी राजनयिकों पर हुए हमले और उससे जुड़ी जांच पर भी चर्चा की गई।
चीन ने पहली तिमाही में जल संरक्षण निर्माण में 2 खरब 7 अरब युआन...
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी जल संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, चीन ने पहली तिमाही में जल संरक्षण निर्माण में 2 खरब 7 अरब युआन का निवेश पूरा किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.1% की वृद्धि रही। देशभर में विभिन्न प्रकार की कुल 24,231 जल संरक्षण परियोजनाएं कार्यान्वित की गईं, जिनमें 8,348 नई परियोजनाएं शामिल हैं।
श्वेत पत्र : चीन के रोबोटिक्स और बड़े पैमाने के मॉडल गहराई से एकीकृत...
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता संघ द्वारा 11 अप्रैल को जारी "एंबोडीड बुद्धिमत्ता पर श्वेत पत्र (2026)" में कहा गया है कि चीनी रोबोट और बड़े पैमाने के मॉडल का गहन एकीकरण होगा, और रोबोट की स्व-शिक्षा और विकासवादी क्षमताएं लगातार बेहतर होती रहेंगी।
शूटिंग विश्व कप : चीनी टीम ने चैंपियनशिप में कई नए खिलाड़ियों को शामिल...
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईएसएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्पेन में आयोजित 2026 शूटिंग विश्व कप में 11 अप्रैल को दो और मैच हुए, जिसमें युवा निशानेबाजों ने चीनी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखा।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने अंतरिक्ष गतिविधियों के सतत विकास का आह्वान किया
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने इस दिवस से पहले एक बयान जारी कर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मानव अंतरिक्ष गतिविधियों से उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों पर ध्यान देने और अंतरिक्ष के सतत उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।
भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है:...
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन वो ईरान को नहीं करने देंगे। अपने पोस्ट में उन्होंने शहबाज शरीफ के उस 'खुशामदी' की सराहना की जो वो ट्रंप की करते हैं।
भारत-फ्रांस वार्ता के लिए पेरिस पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कई अहम मुद्दों पर...
पेरिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार को भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय वार्ता में शामिल होने के लिए पेरिस पहुंचे।
बातचीत भले ही बेनतीजा रही, अब अमेरिका हमले तेज नहीं करेगा : रक्षा विशेषज्ञ...
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी खींचतान ने हालात को नाजुक बना दिया है। रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा कि जहां तक मेरा मानना है कि बातचीत का भले ही कोई हल न निकला हो, लेकिन अमेरिका अब हमले तेज नहीं करेगा।
ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग
तेहरान, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ज्यादा है।

