भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर होगा:...
जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया। दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत और इंडोनेशिया के बीच यूपीआई भुगतान प्रणाली पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इंडोनेशिया की साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर पड़ेगा।
जकार्ता में पीएम मोदी का भव्य तरीके से हुआ औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति सुबियांतो के...
जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले चरण में जकार्ता पहुंच चुके हैं। जकार्ता में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आज वह इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पीएम मोदी के औपचारिक स्वागत में सेरेमोनियल रिसेप्शन का आयोजन किया गया। आज दोनों देशों के बीच कई एमओयू और द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हुई, 16,700 से ज्यादा...
काराकास, 7 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज के अपडेट के मुताबिक, 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं।
पीएम मोदी की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग समेत...
जकार्ता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहेगा। खास तौर पर रक्षा, समुद्री सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बहरीन के राजा के साथ अहम बैठक, सहयोग बढ़ाने...
मनामा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और बहरीन के बीच मजबूत होते रिश्तों के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहरीन राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
नाटो की बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा दावा- पुतिन और जेलेंस्की दोनों यूक्रेन...
वॉशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका मानना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, दोनों ही यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता में जितनी प्रगति लोगों को दिख रही है, उससे कहीं ज्यादा आगे बात बढ़ चुकी है।
क्रिप्टो भविष्य की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा: ट्रंप
वॉशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपनी सरकार के क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन देने के फैसले का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इस क्षेत्र में दुनिया का नेता नहीं बना तो चीन इस तेजी से बढ़ते उद्योग पर कब्जा कर सकता है।
हमास ने गाजा की इमरजेंसी सरकार भंग की, प्रशासन नेशनल कमेटी को सौंपने का...
गाजा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हमास ने गाजा में बनी इमरजेंसी गवर्नमेंट कमेटी को भंग कर दिया है और गाजा पट्टी का एडमिनिस्ट्रेशन नेशनल कमेटी को ट्रांसफर करने की घोषणा की।
सिंधु जल संधि पर भारत का फैसला पाकिस्तान की जनता नहीं, आतंकवाद के खिलाफ:...
इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सराकर ने पाकिस्तान के सख्त कदत उठाते हुए सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को फिलहाल लागू न रखने का फैसला किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम पाकिस्तान की आम जनता के खिलाफ नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है, क्योंकि वह आतंकवाद को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करती है।
सूडान में हिंसा की कीमत चुका रहे मासूम, छह महीने में 330 बच्चे ड्रोन...
खार्तूम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। साल 2026 के पहले छह महीनों में सूडान में कम से कम 330 बच्चे या तो मारे गए या घायल हुए। यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रन्स फंड (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दारफुर और कोर्डोफान राज्यों में बच्चों के हताहत होने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं।

