Monday, May 18, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को...

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पीएम मोदी के उनकी अच्छी बातचीत रही और प्रधानमंत्री ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की कोशिश को लेकर उम्मीद जताई।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो गया। इस सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कर दी थी। इस कदम का उद्देश्य पिछले एक महीने से जारी हिंसक संघर्ष को रोकना है, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा...

यरूशलम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।

ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए

वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान अब समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि परमाणु समझौते पर प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो संघर्ष विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया जा सकता है।

पाकिस्तान में बढ़ते बाल उत्पीड़न के मामले, कमजोर वर्गों की सुरक्षा में सिस्टम की...

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न के मामले न केवल हिंसा में चिंताजनक बढ़ोतरी को दर्शाते हैं, बल्कि कमजोर वर्गों की सुरक्षा करने वाले तंत्र की विफलता को भी उजागर करते हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

एआई और उन्नत तकनीक के उपयोग से ईरान के ड्रोन उन्‍हीं के ख‍िलाफ इस्‍तेमाल...

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि हाल ही में ईरान के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाइयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और दूसरी उन्नत तकनीकों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। यह इस बात का संकेत है कि आज के समय में युद्ध लड़ने का तरीका बदल रहा है।

पाकिस्तान में रातभर छापेमारी, तीन बलोच युवकों के जबरन गायब होने का आरोप

क्वेटा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में रातभर चली छापेमारी के दौरान तीन बलोच युवकों के जबरन गायब किए जाने की खबर सामने आई है, जिससे एक बार फिर ‘एनफोर्स्ड डिसअपियरेंस’ को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हथियार से जुड़े मामले में दक्षिण अफ्रीका के विपक्षी नेता जूलियस मालेमा को पांच...

केप टाउन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के विपक्षी नेता जूलियस मालेमा को गुरुवार को हथियार से जुड़े मामलों में पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने जिम्बाब्वे प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, एसटीईएम शिक्षा...

पणजी, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने जिम्बाब्वे सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य एसटीईएम शिक्षा, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और भविष्य की शिक्षा के लिए वैश्विक साझेदारियां मजबूत करना था।

वनचो में 15वां अंतर्राष्ट्रीय गार्डन एक्सपो शुरू

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। “काव्यात्मक पर्वत और समुद्र, हरित जीवन का साझाकरण” थीम के साथ 15वां चीन अंतर्राष्ट्रीय गार्डन एक्सपो दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के वनचो शहर में शुरू हुआ। यह आयोजन “जनता का गार्डन एक्सपो, अंतरराष्ट्रीय गार्डन एक्सपो, अग्रणी गार्डन एक्सपो, सांस्कृतिक गार्डन एक्सपो और शहरव्यापी गार्डन एक्सपो” की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य देश में व्यापक हरित परिवर्तन को बढ़ावा देना और आधुनिक शहरी विकास को गति देना है।

खरी बात