चीन की ईरान से अपील, ‘होर्मुज स्ट्रेट को खोलें, ये सबके लिए जरूरी’
बीजिंग/तेहरान, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवागमन फिर से शुरू करने की सिफारिश की है। यह कदम ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
भारत-ऑस्ट्रिया के बीच कई डील पर लगी मुहर, खाद्य सुरक्षा और रक्षा सहयोग समेत...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई डील पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं चांसलर स्टॉकर ने भारत में शानदार मेहमाननवाजी के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत का नतीजा क्या निकला है।
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, जानें क्या है पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ली जे-म्योंग 19 से 22 अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और निवेश को नई गति देने पर विशेष जोर रहेगा। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा का कार्यक्रम कूटनीतिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में खदान में हुए हादसे, पांच कोयला खनिकों की मौत
क्वेटा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के बोलान और डुकी कोलफील्ड इलाकों में दो अलग-अलग माइनिंग हादसों में पांच कोयला खनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
दिल्ली की सड़कों पर ‘फ्रीडम 250’ ऑटो, अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया क्यों हैं...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा। इससे पहले जश्न की खास तैयारी है। दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इस कैंपेन को 'फ्रीडम 250' का नाम दिया गया है।
भारत अफ्रीका की ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में निभा सकता है अहम भूमिका
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अफ्रीका को अपनी रिन्यूएबल एनर्जी बढ़ाने में मदद करने में अहम भूमिका निभा सकता है। भारत ने पिछले दस सालों में 130 गीगावाट से ज्यादा सोलर और विंड कैपेसिटी सफलतापूर्वक जोड़ी है। अब रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉल्ड बिजली कैपेसिटी का लगभग आधा हिस्सा है।
यूएई का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने दूसरे देश के सामने फैलाया हाथ,...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तीन देशों, सऊदी अरब, कतर और तुर्किए, के दौरे पर हैं। पीएम शहबाज के दौरे के बीच सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर की मदद दी है।
तुर्की स्कूल शूटिंग मामला: 8 मासूमों समेत 9 की मौत, 1104 सोशल मीडिया अकाउंट...
इस्तांबुल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स पर कार्रवाई की जिनमें दो दिनों में दो स्कूल शूटिंग की तारीफ की गई थी, दो ऐसी घटनाएं जिसने देश में उथल पुथल मचा दी थी। पीड़ितों के अंतिम संस्कार से पहले कई लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
चीनी एयरलाइनों पर होर्मुज संकट का असर, तेल की कीमतों में उछाल से कई...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज संकट का असर साफ-साफ नजर आ रहा है। होर्मुज संकट की वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से कई चीनी एयरलाइन कंपनियों ने फ्लाइट्स कैंसिल करना शुरू कर दिया है। इसका असर दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया पर भी पड़ सकता है।
लेबनान के अस्पतालों की सुरक्षा बढ़ाना जरूरी; हमलों में 88 की मौत : डब्ल्यूएचओ...
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महासचिव टेड्रोस एडनॉम घ्रेबेयेसस ने लेबनान में स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पतालों की हमलों की वजह से हुई दुर्दशा पर चिंता जाहिर की है। आंकड़ों के हवाले से उन्होंने माना कि यह दर्दनाक है, और अपील की कि जो लोगों की सेवा में लगे हैं, उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जाए।

