Monday, May 18, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

एस जयशंकर की फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मुलाकात, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी...

नई द‍िल्‍ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मिरेइल जूव के नेतृत्व वाले फ्रांसीसी सीनेट मैत्री समूह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

अमेरिका ने माना लापता ‘एमक्यू-4सी ट्राइटन’ ड्रोन क्रैश, तीन घंटे के मिशन पर गया...

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका का सबसे उन्नत, महत्वाकांक्षी और अत्याधुनिक खूबियों से लैस ड्रोन फारस की खाड़ी में जलमग्न हो गया। अमेरिकी नौसेना ने आधिकारिक पुष्टि की कि उसका लापता ड्रोन 'एमक्यू-4सी ट्राइटन' खाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया।

क्वांगचो शहर में 139वां कैंटन फेयर उद्घाटित

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 139वां चीन आयात एवं निर्यात मेला (कैंटन फेयर) बुधवार को क्वांगचो शहर में उद्घाटित हुआ। इस वर्ष के कैंटन फेयर में 32 हजार से अधिक प्रतिभागी कंपनियां शामिल हैं, जिनमें 11 हजार से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली कंपनियां हैं, जिन्हें विशेषज्ञता, उत्कृष्टता, नवाचार या एकल-उत्पाद चैंपियन जैसे खिताब प्राप्त हैं। ये पिछले सभी स्तरों को पार कर चुकी हैं।

पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज को लेकर पीटीआई ने जताई चिंता, बेहतर मेडिकल सुविधा...

इस्लामाबाद, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने एक बार फिर अपने संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता एजाज चौधरी की सेहत को लेकर चिंता जताई है। पार्टी का कहना है कि सही इलाज की कमी और मेडिकल सुविधाओं तक सीमित पहुंच की वजह से उनकी हालत लगातार खराब हो रही है।

चीन के एचएच-200 वाणिज्यिक मानव रहित परिवहन विमान की पहली उड़ान सफल

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी उड्डयन उद्योग समूह द्वारा निर्मित एचएच-200 हवाई वाणिज्यिक मानव रहित परिवहन विमान की पहली उड़ान बुधवार की सुबह पश्चिमी चीन के वेइनान में सफलतापूर्वक पूरी की गई, जो बड़े पैमाने वाले हवाई वाणिज्यिक मानव रहित परिवहन क्षेत्र में चीन की नई प्रगति मानी जाती है।

तुर्की के स्कूल में गोलीबारी, चार की मौत और 20 घायल

इस्तांबुल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। महज 24 घंटे के भीतर तुर्की के दूसरे स्कूल में गोलीबारी की वारदात हुई। इस बार भी एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में 4 लोगों के मारे जाने और 20 के घायल होने की खबर है।

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के नौसैनिक प्रमुखों की सोल में अहम बैठक, समुद्री...

सोल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के शीर्ष नौसैनिक कमांडर्स ने बुधवार को सोल में एक बैठक की। इस बैठक का मकसद तीनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना था।

ईरान संघर्ष को लेकर पाकिस्तान में शांति वार्ता मुश्किल, वजह पीएम शहबाज!

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान संघर्ष का पटाक्षेप देखने की ख्वाहिश पूरी दुनिया की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शांति वार्ता को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया और पाकिस्तान की तारीफ करते हुए वहीं कराने का संकेत भी दिया। लेकिन इसमें सबसे बड़ी मुश्किल शांति वार्ता की मशाल थामने वाले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ही हैं।

होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे:...

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी कर ईरान की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का संकल्प ले आगे बढ़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन प्रसन्न होगा कि वो "होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहे हैं।"

ईरान की ओर रूस ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, एनरिच्ड यूरेनियम के लिए...

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले दिनों में फिर से शांति वार्ता हो सकती है। रूस की सरकारी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, रूस ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन स्टॉक के मुद्दे को हल करने के लिए एक नया ऑफर दिया है।

खरी बात