यूएन न्यूक्लियर चीफ ने युद्ध खत्म करने को किसी भी डील में ईरान की...
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद दूसरे राउंड की बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष खत्म करने के उद्देश्य से होने वाले अमेरिका-ईरान समझौते में ईरान की परमाणु गतिविधियों की सख्त और विस्तृत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रावधान शामिल किए जाने चाहिए।
व्यापारिक जहाजों पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य: एजेडईसी-प्लस मीटिंग में एस जयशंकर
टोक्यो/नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में व्यवधानों को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षित और निर्बाध समुद्री परिवहन की आवश्यकता पर जोर दिया है।
‘स्टंट’ पड़ा भारी: ‘कम्फर्ट वुमन’ प्रतिमा से छेड़छाड़ पर अमेरिकी यूट्यूबर को जेल
सोल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में इंफ्लुएंसर और क्रिएटर्स बहुत कुछ कर जाते हैं जो मर्यादा की सीमा लांघता है। ऐसा ही कुछ अमेरिकी लाइव स्ट्रीमर ने कोरिया में किया। एक ऐसा "स्टंट" जो इस अमेरिकी यूट्यूबर को भारी पड़ गया। जॉनी सोमाली को दक्षिण कोरिया की अदालत ने ‘कम्फर्ट वुमन’ स्मारक के अपमान के मामले में जेल की सजा सुनाई है।
ट्रंप-स्टार्मर में बढ़ती दूरी के बीच किंग चार्ल्स जाएंगे अमेरिका, क्या ये डैमेज कंट्रोल...
लंदन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच बकिंघम पैलेस ने किंग चार्ल्स तृतीय के अमेरिका दौरे की घोषणा की है। पैलेस ने बताया कि किंग की चार दिवसीय स्टेट विजिट 27 अप्रैल से शुरू होगी। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान संघर्ष को लेकर असहमति सुर्खियों में है। ऐसे हालात में किंग के दौरे को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
भारत और जर्मनी जरूरी और नई तकनीक के साथ रक्षा में सहयोग बढ़ाने पर...
बर्लिन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और जर्मनी के विदेश मंत्रालय के राज्य सचिव डॉ. गेजा एंड्रियास वॉन गेयर ने 14 अप्रैल 2026 को बर्लिन में भारत-जर्मनी फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन (एफओसी) की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान, विक्रम मिस्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल से भी मुलाकात की।
महिला आरक्षण बिल पर श्रीलंकाई राजदूत ने कहा, ‘यह ज्यादा समावेशी शासन की दिशा...
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में श्रीलंका की हाई कमिश्नर महिषिनी कोलोन ने बुधवार को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के बारे में बात करते हुए कहा कि राजनीतिक संस्थाओं में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी को लेकर नीति बनाने में अलग-अलग नजरिए आ सकते हैं।
सुरिंदर भगत घाना गणराज्य में भारत के हाई कमिश्नर नियुक्त
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सुरिंदर भगत को घाना रिपब्लिक में इंडिया का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 2007 बैच के आईएफएस भगत जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
अंबेडकर की संवैधानिक नैतिकता बिखरी हुई दुनिया में बहुपक्षवाद को मजबूत कर सकती है:...
न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश के अनुसार, बीआर अंबेडकर द्वारा दिया गया ‘संवैधानिक नैतिकता’ का सिद्धांत आज की उस दुनिया में बहुपक्षवाद को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है, जो संघर्षों और राजनीतिक विभाजनों से जूझ रही है।
अमेरिका-ईरान संघर्ष की पृष्ठभूमि में इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत, जानें क्या हैं...
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका में जारी भीषण तनाव के बीच इजरायल और लेबनान में भी बातचीत हो रही है। लगभग 33 सालों में पहली बार लेबनान और इजरायल के बीच ये सीधी वार्ता है। इजरायल-लेबनान में वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब ईरान के साथ अमेरिका के संघर्ष जारी हैं और पहले राउंड की बातचीत बेनतीजा रही। आइए जानते हैं कि ईरान-अमेरिका तनाव के बीच लेबनान और इजरायल के बीच बातचीत के मायने क्या हैं।
एच-1बी वीजा उल्लंघन को लेकर भड़के वेंस, बोले- सिस्टम तभी काम करता है जब...
वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। एच-1बी वीजा नीति का दुरुपयोग करने वालों पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जोरदार निशाना साधा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कहना है कि अगर कोई एच-1बी वीजा के तहत अमेरिका आ रहा है, तो उसे देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। उस व्यक्ति को खुद को एक अमेरिकी की तरह समझना चाहिए।

