Friday, May 15, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद हैं, हालांकि गालिबाफ के सोशल मीडिया पोस्ट्स में आक्रामकता साफ दिखी।

ईरान के विदेश मंत्री का विश्व बिरादरी से आग्रह, तय हो हमलावरों की जवाबदेही

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वैश्विक समुदाय से अपील की है कि वे ईरान पर कथित अमेरिकी-इजरायली हमलों को लेकर जिम्मेदार रुख अपनाएं और हमलावरों को जवाबदेह ठहराएं।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी...

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी टीम आज दोपहर इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ से मिलेगी।

पाकिस्तानी सेना ने बलूचों का किया कत्ल, पांच लापता

क्वेटा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में आम लोगों के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है। एक बड़े ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन ने पाकिस्तानी सेना पर तीन आम बलूचों की एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल (न्यायेत्तर) हत्या और पांच को जबरन गायब करने का आरोप लगाया है।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वहीं ईरानी प्रतिनिधि भी अपने डेलिगेशन के लिए पहुंचे हुए हैं।

ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे...

वॉशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर निकलने के बढ़ते दबाव के बीच यह वार्ता होने जा रही है।

फ्रांस और जर्मनी के दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, मुख्य क्षेत्रों में...

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत विदेश सचिव विक्रम मिस्री से फ्रांस और जर्मनी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 12 से लेकर 14 अप्रैल तक के तीन दिवसीय दौरे पर मिस्री खास क्षेत्रों में आपसी सहयोग की समीक्षा करेंगे और वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा भी होगी।

सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा को लेकर भारत और अमेरिका मिलकर करेंगे काम, सर्जियो गोर ने...

फ्लोरिडा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

पाकिस्तान में बातचीत से पहले ईरानी स्पीकर ने मिनाब हमले के पीड़ितों को दी...

तेहरान, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंच चुका है। ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद गालिबफ को इस्लामाबाद ले जा रहे विमान की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मिनाब स्कूल हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें विमान की सीटों पर रखी गई। इन तस्वीरों के साथ बच्चों के स्कूल बैग और गुलाब के फूल भी रखे गए थे। यह एक भावुक तस्वीर है जो उन बच्चों को श्रद्धांजलि दे रही है।

होर्मुज संकट के बीच 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में एस जयशंकर ने एकजुटता के...

पोर्ट लुइस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार दिवसीय दौरे पर दो देशों की यात्रा कर रहे हैं। चार दिवसीय दौरे के पहले चरण में विदेश मंत्री मॉरीशस पहुंचे हुए हैं। मॉरीशस में डॉ जयशंकर 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महासागर की अहमियत पर जोर दिया।

खरी बात