Tuesday, February 24, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

मैक्रों की तीन दिवसीय यात्रा संपन्न, एआई समिट में भारत की डिजिटल क्रांति को...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत यात्रा संपन्न कर रवाना हो गए। रवानगी से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मैक्रों ने गुरुवार को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लिया था।

खैबर पख्तूनख्वा हमले पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को जारी किया विरोध पत्र

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को डिमार्शे (औपचारिक विरोध पत्र) जारी किया है। पाकिस्तान का आरोप है कि इस हमले के लिए अफगान जमीन का इस्तेमाल किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की हेलेनिक गणराज्य के पीएम मित्सोटाकिस से मुलाकात, निवेश संभावनाओं पर हुई...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हेलेनिक रिपब्लिक (ग्रीस) के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की। ग्रीस के प्रधानमंत्री नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026 में हिस्सा लेने के लिए 18 से 19 फरवरी 2026 तक भारत में हैं। मित्सोटाकिस के साथ डिजिटल गवर्नेंस मंत्री दिमित्रियोस पापास्टरगियो और वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

एआई और भविष्य की तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर पीएम मोदी और अबू धाबी...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गुरुवार को भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने भविष्य की तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सुपरकंप्यूटिंग और डेटा सेंटर में निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

एआई समिट में मैक्रों का छलका भारत प्रेम, कैमरे पर बोले- ‘मुझे आपके देश...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत मंडपम पहुंचे। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए फिर इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा भी किया। इस दौरान जैसे ही आईएएनएस का कैमरा देखा तपाक से पास आ बोले- आई लव योर कंट्री (मुझे आपके देश से प्यार है)।

पाकिस्तान-ईरान में फंसे अफगान पत्रकारों के हालात बिगड़े, वीजा में तेजी की मांग की

काबुल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान मीडिया सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एएमएसओ) ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान और ईरान में फंसे अफगान पत्रकार मानवीय वीजा का इंतजार करते हुए बदतर हालात का सामना कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा खतरों के कारण अफगानिस्तान छोड़ने वाले कई पत्रकार अब मेजबान देशों से निष्कासन (डिपोर्टेशन) के जोखिम में हैं, जबकि उनका पुनर्वास लंबित है।

जिनेवा में बैठक के बाद रूस पर भड़के जेलेंस्की, बोले- जंग को खत्म करने...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जिनेवा में रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की रूस पर आगबबूला हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जंग खत्म करने के लिए किसी ऐतिहासिक बकवास की जरूरत नहीं है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल सहमति बनाना बहुत जरूरी है: वैसिलियोस मिखाइल

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग भारत पहुंच रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ इस समिट में आकर एआई से संबंधित अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। ग्लोबल साउथ में पहली बार इस समिट का आयोजन किया जा रहा है।

बांग्लादेश की कमान संभालते ही एक्शन में पीएम तारिक रहमान, अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में नई सरकार की स्थापना हो चुकी है और देश को उनका नेता मिल चुका है। भारी अशांति और हिंसा देखने के बाद अब बांग्लादेश के लोगों को बदलाव का एक नया सूरज देखने को मिला। देश की कमान संभालते ही प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एकजुटता दिखाई। देश में अल्पसंख्यक समुदायों ने हिंसा की चरम सीमा पार होते हुए देखी है और भोगा है। ऐसे में ये नई सरकार उनके लिए आशा की एक किरण बन सकती है।

डच पीएम और स्विस राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, एआई से लेकर ट्रेड पर...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर अपने डच समकक्ष डिक शूफ और स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत की। बैठकों में भारत-यूरोप के बीच हुए समझौतों के भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

खरी बात