मॉरीशस में जयशंकर और सेशेल्स के विदेश मंत्री की मुलाकात, आर्थिक सहयोग पर हुई...
पोर्ट लुइस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस में आयोजित 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस के इतर सेशेल्स के अपने समकक्ष बैरी फॉरे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेशेल्स की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
भारत-कतर के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर बनी सहमति; व्यापार, ऊर्जा और...
नई दिल्ली/दोहा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और कतर ने व्यापार, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में अपने रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। यह फैसला उस समय हुआ जब पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दोहा में अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय बैठकें कीं।
कैसा बिचौलिया पाकिस्तान? ईरान वार्ता की टेबल तक पहुंचा नहीं! अमेरिका सुरक्षा का बना...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभी तो पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान जंग के बीच शांतिदूत बनने वाली अफवाह पर ठीक से अपनी पीठ भी नहीं थपथपाई थी कि अचानक उसकी पेशानी पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर कराने का दावा करने वाला पाकिस्तान अब इजरायल के खिलाफ की गई बयानबाजी की वजह से चिंता में है। दूसरी तरफ ईरान जिसका वह शुभचिंतक बनने की जुगत में है, वही पाकिस्तान के इस बिचौलिये वाले व्यवहार को पचा नहीं पा रहा है। ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए टेबल पर बैठने से साफ इनकार कर दिया।
एस जयशंकर ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
पोर्ट लुईस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की और भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश और शुभकामनाएं पहुंचाईं।
युद्ध के बीच पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा, जेलेंस्की बोले- ‘रूस जानता है...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ लंबे समय से जारी युद्ध के बीच सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि, यह सीजफायर केवल 32 घंटे के लिए है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधा है।
अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 73 हजार से ज्यादा लोग...
काबुल, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में आई बारिश और अचानक बाढ़ ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है। टोलो न्यूज ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के हवाले से बताया कि पिछले दो हफ्तों में अफगानिस्तान में भयंकर मौसमी बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है।
एस जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री मोटेगी से की बात, होर्मुज स्ट्रेट और...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के खोलने को लेकर ताजा स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इसकी जानकारी दी। जापानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मारे गए भारतीयों के प्रति शोक जताया।
पाकिस्तान : यूएस-ईरान प्रतिनिधियों के लिए वीजा-फ्री बोर्डिंग की सुविधा, कई लेवल पर सुरक्षा...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली 'अमेरिका-ईरान वार्ता' में सम्मिलित होने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीजा-मुक्त बोर्डिंग की सुविधा दी गई है। इस संबंध में विमानन कंपनियों (एअरलाइंस) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बलूचिस्तान के तुर्बत में सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला, पाकिस्तानी बलों को भारी...
क्वेटा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बलूचिस्तान के तुर्बत में एक बलूच हथियारबंद समूह ने रोड ब्लॉक कर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया, जिससे गंभीर नुकसान हुआ।
प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय यूनियन में भी मान्यता मिलेगी।

