थाईलैंड में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25
बैंकॉक, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। थाईलैंड में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। देश में 6 राज्य भयानक बाढ़ झेल रहे हैं। हालांकि जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह जानकारी देश के आपदा निवारण एवं न्यूनीकरण विभाग ने मंगलवार को दी।
अस्वास्थ्यकर भोजन से हो सकता है डेडली डाइजेस्टिव कैंसर का खतरा : शोध
कैनबरा, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। एक ऑस्ट्रेलियाई शोध में यह बात सामने आई है कि भोजन के गलत विकल्पों के कारण डेडली डाइजेस्टिव कैंसर का खतरा हो सकता है।
पाकिस्तान में पोलियो के तीन नए मामले आए सामने
इस्लामाबाद, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आए दिन पोलियो के मामले देखने को मिल रहे हैं। अब देश में तीन और मामलों की पुष्टि की गई है। 2024 में देश में पोलियो के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
चीनी राष्ट्रपति ने ‘चीन को समझना’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बधाई पत्र भेजा
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। 'चीन को समझना' अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को दक्षिणी चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में उद्घाटित हुआ। इस वर्ष का विषय है, 'सुधार को उसके निष्कर्ष तक ले जाना : चीनी शैली के आधुनिकीकरण और विश्व विकास के लिए नए अवसर।'
सीएमजी ने ‘ग्रेट स्प्रिंग फेस्टिवल गाला’ थीम पर आधारित उत्पाद जारी किए
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 2025 में आने वाले सर्प वर्ष के लिए "ग्रेट स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" थीम पर आधारित सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पादों के विमोचन की घोषणा करने के लिए देश की राजधानी पेइचिंग में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कॉपीराइट पर हस्ताक्षर, विज्ञापन साझेदारी और स्प्रिंग फेस्टिवल गाला शुभंकर का अनावरण शामिल था।
शी चिनफिंग ने ‘विश्व पारंपरिक औषधि सम्मेलन-2024’ को बधाई संदेश भेजा
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 'विश्व पारंपरिक औषधि सम्मेलन-2024' को बधाई संदेश भेजा।
रियाद में कॉप-16 के लिए चीनी मंडप खुला
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीसीडी) के पक्षकारों के सम्मेलन का 16वां सत्र (कॉप 16) 2 दिसंबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद शहर में उद्घाटित हुआ। साथ ही चीनी मंडप खुलने का समारोह आयोजित हुआ। 600 वर्ग मीटर से अधिक के कुल क्षेत्रफल वाला चीनी मंडप, मेज़बान देश के बाहर सबसे बड़ा राष्ट्रीय थीम मंडप है।
चीन ने हुआंगयान द्वीप के संबंधित समुद्री मानचित्र को संयुक्त राष्ट्र को सौंपा
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में चीनी उप स्थायी प्रतिनिधि कंग शुआंग ने चीनी सरकार की ओर से संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक उप महासचिव स्टीफन मैथियास को हुआंगयान द्वीप की प्रादेशिक आधार रेखा के बारे में एक वक्तव्य और संबंधित समुद्री मानचित्र सौंपा। यह वक्तव्य और संबंधित समुद्री मानचित्र संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगा।
चीन ने संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह-13 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत में स्थित शीछांग प्रक्षेपण केंद्र में लॉन्ग मार्च 3-बी वाहक रॉकेट के माध्यम से मंगलवार दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर, संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह-13 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
अमेरिका के निर्यात नियंत्रण उपायों के दुरुपयोग का कड़ा विरोध करते हैं : चीनी...
बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका के सेमीकंडक्टर निर्यात नियंत्रण उपायों के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।










