सूडान ने युद्धग्रस्त क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता भेजी
पोर्ट सूडान, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने चल रहे सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा आपूर्ति भेजी है।
केमी बैडेनोक बनी यूके की कंजर्वेटिव पार्टी की नई लीडर, देश की पहली अश्वेत...
लंदन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केमी बेडेनोच को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नई कंजर्वेटिव पार्टी नेता चुना गया है। इसके साथ ही वह देश में किसी प्रमुख राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं।
चीन, यूरोप और अमेरिका के पार्ट्स का उपयोग कर रहे हैं रूसी ड्रोन :...
कीव, 3 नवंबर (आईएएनएस)। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि अक्टूबर में रूस ने 2,000 से अधिक शाहेद ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग किया जिसमें पश्चिमी घटकों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने विशेष निर्यातित घटकों और संसाधनों पर कड़े नियंत्रण की मांग की।
ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा, इजरायल, अमेरिका को दिया जाएगा ‘मुंह तोड़ जवाब’
तेहरान, 3 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान और "द रेजिस्टेंस फ्रंट" के खिलाफ कार्रवाई के लिए इजरायल और अमेरिका को "कड़ा जवाब" मिलेगा। खामेनेई ने शनिवार को तेहरान में छात्रों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि ईरान और पश्चिम एशिया के रेजिस्टेंस फ्रंट पर हुए हमलों के लिए इजराइल और उसका प्रमुख समर्थक अमेरिका सजा भुगतेंगे।
गाजा में इजरायली हमलों में 42 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायली हवाई और तोपों के हमलों ने गाजा पट्टी के केंद्रीय हिस्से में स्थित नुसेरात शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 42 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने दी।
इजरायल के हवाई हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडरों की मौत
यरूशलम, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बताया कि उसने हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट ऑपरेशन्स के प्रमुख, जैफर खादेर फाओर को मार गिराया है। आईडीएफ ने शनिवार को कहा कि फाओर को दक्षिणी लेबनान के जोवाइया गांव में एक हवाई हमले में मारा गया।
कनाडा : कांसुलर शिविरों के दौरान खालिस्तान समर्थकों के उपद्रव की आशंका में वैंकूवर...
वैंकूवर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के वैंकूवर में शहर के सबसे बड़े गुरुद्वारे के आसपास 60 मीटर का बफर जोन बनाया गया है। आशंका है कि 2 नवंबर और 16 नवंबर को आयोजित हो रहे कांसुलर शिविरों के दौरान खालिस्तान समर्थक अलगाववादी समूह वहां उपद्रव करने की कोशिश कर सकते हैं।
कंबोडिया ने इस साल अक्टूबर तक जब्त किए 7.39 टन नशीले पदार्थ
नोम पेन्ह, 2 नवंबर (आईएएनएस)। एंटी-ड्रग डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया में इस साल के पहले 10 महीने में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और जब्त किए गए नशीले पदार्थों की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, चार घायल
काबुल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान: सभी एयरपोर्ट पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हुआ जरूरी, सुरक्षा बढ़ाने की कवायद
इस्लामाबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए देशभर के एयरपोर्ट पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने शुक्रवार को देश की संघीय जांच एजेंसी को बायोमेट्रिक मशीनें लगाने के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।









