चीन की नई पाइपलाइन की लंबाई इस साल 4,000 किलोमीटर से अधिक होगी
बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। इधर के सालों में, चीन के तेल और गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी आई है। साल 2023 में, समूचे चीन में लंबी दूरी की प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों की कुल लंबाई 1 लाख 24 हजार किलोमीटर थी, जो 2022 से 4,000 किलोमीटर से अधिक थी। इस वर्ष 4,000 किलोमीटर से अधिक नई पाइपलाइनों की उम्मीद है।
इस साल के पूर्वार्द्ध में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विदेश व्यापार का नया रिकॉर्ड
बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ल्हासा कस्टम के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के आयात-निर्यात की कुल रकम 380 करोड़ युवान दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 132.4 प्रतिशत बढ़ी। वृद्धि दर देश के पहले स्थान पर रही।
5जी और कम्प्यूटिंग पावर सूचनाकरण के ढांचागत संस्थापन के निर्माण को गति देगा चीन
बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी उद्योग व सूचनाकरण मंत्री चिन चुआंगलोंग ने हाल ही में पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के दूरसंचार प्रबंधन ब्यूरो का दौरा करते समय कहा कि चीन 5जी और कम्प्यूटिंग पावर समेत नयी किस्म वाले सूचनाकरण के ढांचागत संस्थापन के निर्माण को गति देगा और औद्योगिक इंटरनेट का जोर-शोर से विकास करेगा।
चीनी निशानेबाज ली युएहोंग को पेरिस ओलंपिक में पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल...
बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी निशानेबाज ली युएहोंग ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल का खिताब जीता। यह चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल का 20वां स्वर्ण पदक है।
माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में हाइड्रोथर्मल कार्बन फ्लक्स का पहला हवाई अवलोकन परीक्षण शुरू
बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विज्ञान अकादमी के एयरोस्पेस सूचना नवाचार संस्थान से मिली खबर के अनुसार, इस संस्थान द्वारा आयोजित माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में पृथ्वी-वायुमंडल संपर्क स्टीरियोस्कोपिक अवलोकन प्रयोग हाल ही में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ।
भारी हिंसा के बीच बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ‘सुरक्षित स्थान’ के लिए रवाना
ढाका, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार दोपहर शेख हसीना ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और एक सैन्य हेलीकॉप्टर में सवार होकर सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में ये बात बताई गई है।
ईरानी संसद के स्पीकर की चेतावनी, हमास प्रमुख की मौत का बदला ‘भयानक और...
तेहरान, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान में इजरायली हमले में हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बारे में ईरानी संसद के स्पीकर बाकर कालीबाफ ने रविवार को कहा कि इस मामले में ईरान की प्रतिक्रिया “भयानक और स्मार्ट’ होगी।
ऑस्ट्रेलिया ने आतंकी खतरे का स्तर ‘संभावित’ तक बढ़ाया
कैनबरा, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ऐलान किया है कि आधिकारिक आतंकी खतरे का स्तर बढ़ा कर 'संभावित' कर दिया गया है।
लीबिया ने सोमालिया की राजधानी में हुए घातक हमले की निंदा की
त्रिपोली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी में समुद्र तट के किनारे स्थित एक होटल पर अल-शबाब चरमपंथी समूह द्वारा आत्मघाती हमला किया गया था। लीबिया के विदेश मंत्रालय ने इस आत्मघाती हमले की निंदा की है।
दक्षिण कोरिया: गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामले बढ़कर हुए 1,546
सोल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में गर्मी ने तबाही मचा रखी है। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़कर 1,546 हो गई है, जबकि 257,000 से अधिक पशुओं की मौत हो गई है।











