अमेरिकी पुलिस ने पुष्टि की, गोल्डी बरार नहीं हुआ कैलिफोर्निया में गोलीबारी का शिकार
वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने बुधवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया कि गोलीबारी की घटना में हमला करने वाले दो व्यक्तियों में से एक कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार था, जो गोलीबारी का शिकार हो गया।
हिंदुओं की बेटियों का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है : पाकिस्तान सीनेटर
इस्लामाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सीनेटर दानेश कुमार ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों के जबरन अपहरण और धर्मांतरण की ओर लोगों का ध्यान खींचा है।
पहली तिमाही:चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा में 14.7% की वृद्धि
बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि इस साल की पहली तिमाही में चीन का सेवा व्यापार तेजी से बढ़ा है। कुल सेवा आयात और निर्यात की मात्रा 18 खरब 16 अरब 74 करोड़ युआन तक पहुंच गई, जिसमें पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
नॉर्वे को विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत करने की...
बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने कहा कि नॉर्वे विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद करता है।
शी चिनफिंग ने समदेरेवो स्टील प्लांट के श्रमिकों को जवाबी पत्र भेजा
बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एचबीआईएस समदेरेवो स्टील प्लांट में सर्बियाई श्रमिकों को एक जवाबी पत्र भेजा। पत्र में शी ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने काम के माध्यम से चीन-सर्बिया मित्रता को बढ़ावा देना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रपति शी की यात्रा सर्बिया के विकास के लिए नई उम्मीद लेकर आएगी :...
बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आगामी राजकीय यात्रा न केवल सर्बिया के लिए एक प्रमुख राजनयिक घटना है, बल्कि सर्बिया के लोगों के लिए भी एक खुशीजनक घटना है। उनका मानना है कि यह यात्रा सर्बिया के विकास के लिए नई उम्मीद लेकर आएगी।
गैर-सरकारी कूटनीति मजूबत करने में लगा है चीनी वैदेशिक जन मैत्री संघ
बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। चीनी वैदेशिक जन मैत्री संघ चीन में गैर-सरकारी कूटनीति में लगा एक राष्ट्रीय लोक संगठन है। इस संघ की स्थापना 3 मई, 1954 को हुई थी, जब यह चीनी वैदेशिक सांस्कृतिक संघ था। 1966 में इसका नाम बदलकर चीनी वैदेशिक सांस्कृतिक और मैत्री संघ कंट्रीज कर दिया गया।
चीन में सड़क धंसी, 19 की मौत
शेन्जेन, चीन, 1 मई (आईएएनएस/डीपीए)। चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में बुधवार को एक सड़क धंस गई। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। कुल 30 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
गाजा समझौते के लिए बड़ी रियायतें देने को तैयार है इजरायल : रिपोर्ट
काहिरा/तेल अवीव, 1 मई (आईएएनएस/डीपीए)। गाजा युद्ध में संघर्ष विराम पर काहिरा में चल रही वार्ता के दौरान फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा पेश एक समझौते के प्रस्ताव के बारे में विवरण सामने आया है।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,535 हुआ
गाजा, 1 मई (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में हो रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,535 हो गई है।











