हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर को मार गिराने का इजरायल का दावा
यरूशलेम, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने बेरूत में हवाई हमले में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर को मार गिराया है। उसने कहा कि यह हत्या शनिवार को सीमा पार से किए गए रॉकेट हमले का बदला था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे।
शी चिनफिंग ने इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आईं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से सोमवार को मुलाकात की।
सीएमजी और ला लीगा सहयोग को बढ़ाएंगे
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और स्पेनिश प्रोफेशनल फुटबॉल लीग (ला लीगा) ने स्पेन के मैड्रिड में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से उद्योग आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करने और युवा फुटबॉल के विकास में सहायता करने पर एक समझौते पर पहुंचे।
युवाओं को व्यवसाय के लिए आकर्षित करता तिब्बत का विकास
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में अधिक से अधिक युवाओं ने चीन के तिब्बत में व्यवसाय शुरू करना चुना है। यह बात तिब्बत के तेजी से आर्थिक विकास और सरकार के मजबूत समर्थन को दर्शाती है। तिब्बत में पहले उच्च गरीबी दर थी, लेकिन अब चीन की केंद्र सरकार के समर्थन से, यह धीरे-धीरे उद्यमिता के लिए एक महत्तवपूर्ण स्थान में बदल गया है।
सीपीसी के पोलित ब्यूरो ने आर्थिक कार्य पर सम्मेलन आयोजित किया
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो ने मंगलवार को वर्तमान आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने और अगली छमाही में आर्थिक कार्य की योजना बनाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया।
चीन में सामाजिक रसद अधिक
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी रसद और खरीद संघ ने मंगलवार को इस साल की पहली छमाही में रसद के आंकड़ें जारी किए। आंकड़ों के अनुसार चीन में आर्थिक विकास स्थिर कायम रहा और रसद की मांग में लगातार सुधार हो रहा है।
चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच न्यूयॉर्क में आयोजित
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। इसमें चीनी और अमेरिकी उद्यमों और व्यापार संघों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शी चिनफिंग ने मादुरो को वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने...
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने निकोलस मादुरो मोरोस को वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर मंगलवार को बधाई संदेश भेजा।
तुर्की सेना ने इराक में 13 पीकेके आतंकवादियों को मार गिराया
अंकारा, 30 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की ने उत्तरी इराक में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 13 सदस्यों को मार गिराया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी।
स्लोवाकिया के पीएम ने यूक्रेन को डीजल सप्लाई रोकने की दी धमकी
प्राग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने यूक्रेन को डीजल की सप्लाई रोकने की धमकी दी है। पीएम का कहना है कि यदि यूक्रेन के रास्ते स्लोवाकिया तक रूसी तेल का परिवहन जल्द ही फिर से शुरू नहीं किया गया तो देश की स्लोवनाफ्ट रिफाइनरी, यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति बंद कर देगी।











