राफा में इजरायली हवाई हमलों में 15 लोगों की मौत
गाजा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर में रविवार रात तीन आवासीय इमारतों पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मेक्सिको में बस पलटने से तीर्थ यात्रा पर जा रहे 14 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य मेक्सिको में मालिनाल्को के पास एक बस के पलट जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे।
चीन-मिस्र युवा पाठकों की आदान-प्रदान बैठक लक्सर में आयोजित
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और मिस्र की सभ्यताओं के बीच आपसी सीख पर युवा पाठकों की आदान-प्रदान बैठक दक्षिण मिस्र के लक्सर शहर में आयोजित हुई।
पेइचिंग में चोंगक्वानछुन अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी व्यापार मेला आयोजित
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में चोंगक्वानछुन अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी व्यापार मेला-2024 शुरू हो गया है। यह मेला चोंगक्वानछुन-2024 मंच के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में जाना जाता है। साथ ही यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी व्यापार के क्षेत्र में एक महाकुंभ के रूप में भी माना जा सकता है।
ईरान ने आत्मघाती हमले करने वाला नया ड्रोन पेश किया
तेहरान, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरानी सेना ने रविवार को आत्मघाती हमले करने वाला एक नया ड्रोन पेश किया जो लक्ष्य से टकराकर विस्फोट कर देगा। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस इस तरह के ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है।
पश्चिमी चीन में खुले विकास की नई राह खोलता भूमि-समुद्र गलियारा
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश में छिनचोउ बंदरगाह पश्चिमी चीन में भूमि-समुद्र संयुक्त परिवहन का केंद्र है, जहां ट्रेनें, कारें और जहाज निर्बाध रूप से जुड़े हुए हैं। चीन में बने उत्पाद यहीं से दुनिया भर में जाते हैं और दुनिया भर का सामान यहीं से चीनी बाज़ार में प्रवेश करता है।
पेइचिंग ऑटो शो-2024 में 278 नई ऊर्जा वाहन रिलीज
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में पेइचिंग ऑटो शो-2024 आयोजित हो रहा है। यह ऑटो शो 4 मई तक चलेगा। कुल मिलाकर 6 हज़ार से अधिक देशी-विदेशी प्रसिद्ध आपूर्तिकर्ता मौजूदा ऑटो शो में भाग ले रहे हैं।
मेट्रो से खुनमिंग में परिवहन और सुविधाजनक
बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शहर में परिवहन का साधन होने के नाते मेट्रो हर दिन बड़ी संख्या में लोगों को ले जाती है। मेट्रो यातायात के दबाव को प्रभावी ढंग से कम करती है और आर्थिक विकास बढ़ाती है। चीन में पहली पठारी मेट्रो युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में स्थित है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार उपप्रधानमंत्री नियुक्त
इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में विदेश मंत्री इशाक डार को शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में उप प्रधानमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह घोषणा रविवार को की गई।
इराक में समलैंगिकता को अपराध घोषित करने वाला कानून पारित
बगदाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। इराकी संसद ने एक कानून पारित किया है, जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित किया गया है और समलैंगिक लोगों के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। अधिकारों की वकालत करने वालों ने समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के खिलाफ भेदभाव के रूप में इसकी निंदा की है।











