Tuesday, April 7, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

यूएई में रिकॉर्ड बारिश से दुबई हवाई अड्डे पर भरा पानी, उड़ानें प्रभावित

काहिरा, 17 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक दुबई एयरपोर्ट ने बुधवार को यात्रियों को "जबतक बेहद जरूरी न हो" वहां न जाने की सलाह दी है। दुबई में पिछले कई दशकों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद पूरे शहर में पानी भर गया है।

पाकिस्तान में बारिश से होने वाली दुर्घटनाओं में 71 की मौत, 67 घायल

इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने से चार दिनों में 71 लोगों की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान में भारतीय महिला ने अपने बच्चों के बिना देश छोड़ने से किया इनकार

इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नागरिक फरजाना बेगम इस समय पाकिस्तान में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ रही हैं। फरजाना ने यह कहते हुए अपने मूल देश (भारत) लौटने से इनकार कर दिया है कि पाकिस्तान में उनके बच्चों की जान को खतरा है।

म्यांमार ने पारंपरिक नए साल के दिन 3,000 से अधिक कैदियों को किया माफ

यांगून, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने पारंपरिक म्यांमार नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को 3,000 से अधिक कैदियों को माफी दे दी।

ईरान क्षेत्र में तनाव नहीं बढ़ाना चाहता : विदेश मंत्री

तेहरान, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का कहना है कि देश क्षेत्र में तनाव बढ़ाना नहीं चाहता है।

इजरायल ने दक्षिणी गाजा के राफा में किया हमला, सात लोगों की मौत

तेल अवीव, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल वायु सेना ने दक्षिणी गाजा के राफा में एक इमारत पर हमला किया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई।

ईरान के राष्ट्रपति ने फिर इजरायल को पलटवार की चेतावनी दी

बर्लिन, 16 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने एक बार फिर इजरायल पर ईरान के हालिया हवाई हमले के बाद सैन्य जवाबी हमला करने के खिलाफ इजरायल को चेतावनी दी है।

तिब्बत के लिनची में ‘आड़ू फूल अर्थव्यवस्था’

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में वार्षिक लिनची आड़ू फूल पर्यटन और संस्कृति महोत्सव के दौरान, पूरे पहाड़ों और मैदानों में आड़ू के पेड़ों के नीचे लोगों की भीड़ लगी हुई है, तस्वीरें लेने वाले पर्यटकों के अलावा, कई लोग दर्शनीय स्थलों में व्यस्त दिख रहे हैं।

एससीओ के सदस्य देशों के छात्रों के लिए ‘चाइनीज ब्रिज’ का स्प्रिंग कैम्प शुरू

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के छात्रों के लिए “चाइनीज ब्रिज” का वर्ष 2024 स्प्रिंग कैम्प चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में शुरू हुआ।

दृढ़ता से कार्बन तटस्थता की ओर बढ़ रहा चीन

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया में ग्रीनहाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जकों में से एक होने के नाते, चीन पर बड़ी पर्यावरणीय जिम्मेदारियां हैं। कई वर्षों में, चीनी सरकार ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य और योजनाएं तैयार की हैं।

खरी बात