Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव...

वॉशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में नाटो की प्रतिक्रिया को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के महासचिव मार्क रूटे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने अमेरिका के नाटो से पीछे हटने की संभावना पर चर्चा की।

पाकिस्तान कर्ज के बोझ और कमजोर आर्थिक परिदृश्य का सामना कर रहा

वॉशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान बढ़ते कर्ज़ के दबाव, कमजोर विकास संभावनाओं और लगातार बनी रहने वाली संरचनात्मक कमजोरियों का सामना कर रहा है। विश्व बैंक के मुताबिक पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता को खतरा है।

मंदी के बाद बांग्लादेश की ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद

वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में मंदी के दौर के बाद धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है, जिसे घरेलू मांग में सुधार और स्थिर होती स्थितियों से मदद मिलेगी।

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था को बना रहे मजबूत, कर सुधारों...

वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू मांग, सेवाओं के निर्यात में लचीलापन और लगातार सुधारों के दम पर तेजी से आगे बढ़ रही है। सेवा क्षेत्र भारत की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख इंजन बना हुआ है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं और निवेश में बढ़ोतरी इस वृद्धि को समर्थन दे रही हैं। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाएं और बेहतर बुनियादी ढांचा उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सहायक साबित हुए हैं।

व्हाइट हाउस: अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता के ल‍िए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जाएंगे इस्लामाबाद

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि दो-सप्ताह के संघर्ष-विराम पर अमेरिका की जीत हुई है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सेना ने संभव बनाया। अब आगे इस्लामाबाद में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समझौता वर्ता में अमेरिका का नेतृत्व करेंगे।

यूरोपीय नेताओं ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते का स्वागत क‍िया, शांति के प्रयासों में ईयू...

ब्रुसेल्स, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय नेताओं ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) मध्य पूर्व में शांति लाने की कोशिशों में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में ईरान पर हुए 13,000 से ज्‍यादा हमले, 13 अमेर‍िकी सैनिक...

वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पेंटागन की ओर से बुधवार को एक बयान जारी करते हुए बताया क‍ि अमेर‍िका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान 13,000 से ज्‍यादा ठ‍िकानों पर हमला क‍िया। यह एक बड़ा सैन्‍य अभ‍ियान रहा, जि‍समें अमेर‍िका ने अपने 13 सैन‍िकों को खो द‍िया।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष-विराम का बांग्लादेश ने क‍िया स्वागत, शांति की दिशा...

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बांग्लादेश ने हालिया सीजफायर का स्वागत करते हुए इसे शांति की दिशा में एक अहम और सकारात्मक कदम बताया है। बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस युद्धविराम का सम्मान करेंगे।

ट्रंप का आरोप- अमेरिका-ईरान वार्ता में फर्जी लोग और झूठे दावे शाम‍िल, जल्द होगा...

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोग फर्जी दावे और बेकार प्रस्ताव भेजकर बातचीत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका सिर्फ एक मान्य समूह के साथ ही गंभीरता से चर्चा कर रहा है।

पश्चिम एशिया विवाद में मध्यस्थता की पाकिस्तान की कोशिश से चीन के साथ रिश्तों...

इस्लामाबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों से चीन के साथ उसके संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग ने भले ही सार्वजनिक तौर पर चिंता जाहिर नहीं की हो, लेकिन उसकी कूटनीतिक प्रतिक्रिया से असहजता साफ झलकती है।

खरी बात