गाजा पट्टी में इजराइली गोलाबारी में तीन पत्रकार घायल
गाजा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी सूत्रों ने कहा कि मध्य गाजा में नुसेइरात शरणार्थी शिविर पर इजराइली गोलाबारी में तीन फिलिस्तीनी पत्रकार घायल हो गए।
ईरान के संभावित हमले का जवाब देने को अमेरिका के साथ इजराइल तैयार :...
जेरूसलम, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इजराइल के सैन्य प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा है कि ईरान के संभावित हमले का जवाब देने के लिए उनकी सेना यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के साथ तैयार है।
टेक्सास में एक कार्यालय में ट्रेलर घुसने से एक की मौत, 13 घायल
ह्यूस्टन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ह्यूस्टन शहर से लगभग 75 मील दूर एक ग्रामीण शहर ब्रेनहैम में सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय में एक सेमीट्रेलर घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। टेक्सास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मिस्र व अमेरिका ने गाजा के राफा में इजराइली जमीनी कार्रवाई को किया खारिज
काहिरा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिणी गाजा के राफा शहर में किसी भी इजराइली जमीनी सैन्य अभियान को खारिज कर दिया है।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 33,634 : मंत्रालय
गाजा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में जारी इजराइली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,634 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार : क्रेमलिन
मॉस्को, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत का आधार 2022 का निरस्त शांति समझौता हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये बात कही है।
ईरान ‘आज नहीं तो कल’ इजराइल पर हमला करेगा : बाइडेन
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान एक दिन इजरायल पर हमला करेगा।
मिलान में ‘चीन में निवेश’ इवेंट का आयोजन
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। "चीन में निवेश" कार्यक्रमों की श्रृंखला हाल ही में इटली के मिलान शहर में आयोजित हुई, जिसमें भाग लेने वाले चीनी वाणिज्य मंत्रालय के विदेशी निवेश विभाग के प्रमुख चू पिंग ने अपनी बातचीत में इटली की उन्नत विनिर्माण क्षमता और वैश्विक ब्रांडों पर प्रकाश डाला।
चीन वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बना रहेगा:एआईआईबी मुख्य अर्थशास्त्री
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के शीर्ष अर्थशास्त्री एरिक बर्गलॉफ ने हाल ही में चीन के प्रमुख अखबार “चाइना डेली” के साथ एक विशेष बातचीत में साझा किया कि चीन ने विश्व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद, चीन आने वाले वर्षों में वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बना रहेगा।
चीन ने डब्ल्यूटीओ में प्रस्ताव प्रस्तुत किया
बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सूचना प्रौद्योगिकी समझौते का अच्छा संचालन बनाए रखने और इसके सह-संबंध बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उत्पादों के व्यापार में सहयोग मजबूत करने की अपील की गयी।











