Monday, May 4, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल को नुकसान पहुंचाने वालों को चुकानी होगी कीमत : नेतन्याहू

तेल अवीव, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल ने शनिवार को यमन में हौथी विद्रोहियों के तेल ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में हौथी को भारी नुकसान पहुंचा है। इजरायली सेना की कार्रवाई पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हमें नुकसान पहुंचाया तो उसकी कीमत चुकानी होगी।

इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, चार बच्चों समेत सात लोग घायल

बेरूत, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायली सेना गाजा के अलावा अन्य जगहों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए हैं। इसमें चार विस्थापित सीरियाई बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए हैं।

इजरायल ने यमन में हौथी तेल ठिकानों पर की बमबारी, कई की मौत

सना/यरूशलेम, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की सेना ने कहा है कि उसने यमन में हौथी मिलिशिया से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की है। एक दिन पहले ही हौथी सैन्य समूह ने इजरायल के तेल अवीव में ड्रोन से हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला था।

कंबोडिया में धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया

नोम पेन्ह, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कंबोडिया में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए 14 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। यह जानकारी शनिवार को नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास ने दी।

चीन और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने पेइचिंग में की वार्ता

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को पेइचिंग में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के साथ वार्ता की।

वैश्विक शासन की सही दिशा के लिए चीनी प्रतिनिधि ने संयुक्त प्रयासों का किया...

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने 19 जुलाई को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों की आवाज़ सुननी चाहिए और संयुक्त राष्ट्र के भविष्य शिखर सम्मेलन को एक अवसर के रूप में लेना चाहिए, वैश्विक शासन के विकास को अधिक निष्पक्ष और उचित दिशा में बढ़ावा देना चाहिए, और एक समान और व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीकरण और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देना चाहिए।

चीन की व्यापार नीति की नौवीं डब्ल्यूटीओ समीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व व्यापार संगठन की चीन की व्यापार नीति की नौवीं समीक्षा 19 जुलाई को जेनेवा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक के दौरान, चीन ने आर्थिक और व्यापार नीतियों के बारे में डब्ल्यूटीओ सदस्यों की चिंताओं का व्यापक और सक्रिय रूप से जवाब दिया और "झूठे आरोपों" का खंडन किया।

बुनियादी ढांचों के निर्माण में चीन हमारा सबसे बड़ा साझेदार : सोलोमन द्वीप के...

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री जेरमिआह मानेले ने इस जुलाई के मध्य में चीन की यात्रा की। दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान जारी कर नये युग में चीन-सोलोमन द्वीप साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने पर सहमति व्यक्त की। इस यात्रा के दौरान मानेले ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद सोलोमन द्वीप और चीन ने कई विकास सहयोग परियोजनाएं चलाईं। हम चीन से दिये गये समर्थन के प्रति आभारी हैं और ऐसी साझेदारी व सहयोग बनाए रखने को इच्छुक हैं।

पेंग लयुआन ने चीनी-अफ्रीकी बच्चों के ग्रीष्मकालीन शिविर में भाग लिया

बीजिंग, 20 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी, तपेदिक और एड्स के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन सद्भावना राजदूत, लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा के लिए यूनेस्को की विशेष दूत पेंग लयुआन ने 19 जुलाई को दोपहर के बाद पेइचिंग में चीनी-अफ्रीकी बच्चों के साझा ग्रीष्मकालीन शिविर "लव इन द सन" में भाग लिया और भाषण भी दिया।

जॉर्डन ने कहा, 83 नए सहायता ट्रक गाजा में भेजे गए

अम्मान, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जॉर्डन ने घोषणा की है कि मानवीय सहायता के 83 नए ट्रक शनिवार को गाजा पट्टी में प्रवेश कर गए। इन ट्रकों में इस युद्धग्रस्त क्षेत्र के लिए खाद्य सामग्री, कंबल, कपड़े और स्वास्थ्य सामग्री हैं, जो लोगों को बांटे जाएंगे।

खरी बात