पेइचिंग में जारी सीपीसी के पूर्णाधिवेशन पर देश-दुनिया की नज़र : प्रो. स्वर्ण सिंह
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में इन दिनों एक महत्वपूर्ण सत्र जारी है, जिस पर लोगों की नजर बनी हुई है। वह है चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति का तीसरा पूर्णाधिवेशन। यह अधिवेशन 15 जुलाई को पेइचिंग में शुरू हुआ, जिसमें व्यापक तौर पर सुधारों को गहराने और चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान चीनी रेलवे ने 20 करोड़ से अधिक यात्रियों को...
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय रेलवे समूह कंपनी लिमिटेड से मंगलवार को मिली खबर के अनुसार ग्रीष्मकालीन परिवहन की शुरुआत के बाद से 1 से 15 जुलाई तक चीन की रेलवे ने कुल 21 करोड़ 10 लाख यात्रियों को सेवा दी है, जो 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है और पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.5% की वृद्धि रही।
चीन में 10 प्रांतों और क्षेत्रों की 75 नदियों में चेतावनी स्तर से अधिक...
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जल संसाधन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, वर्षा और अपस्ट्रीम पानी से चीन के 10 प्रांतों और स्वायत्त क्षेत्रों में 75 नदियों में चेतावनी स्तर से ऊपर बाढ़ का अनुभव हुआ।
एडीबी ने एशिया-प्रशांत विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए आर्थिक विकास पूर्वानुमान बढ़ाया
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को अपने 'एशियाई विकास आउटलुक 2024' अनुपूरक रिपोर्ट जारी किया, जिसमें एडीबी ने वर्ष 2024 एशिया-प्रशांत विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए आर्थिक विकास का अनुमान 4.9% से बढ़ाकर 5.0% कर दिया।
चीन ने अमेरिका के साथ सैन्य नियंत्रण और प्रसार की रोकथाम पर विचार-विमर्श स्थगित...
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने बुधवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ सैन्य नियंत्रण और प्रसार की रोकथाम पर सलाह-मशविरा अस्थायी तौर पर स्थगित करने का फैसला किया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी अमेरिका पर है।
चीन जैसी एशियाई उभरती अर्थव्यवस्थाएं अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य इंजन हैं :...
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 'विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट' को अपडेट किया, जिसमें अनुमान लगाया गया कि 2024 में चीन की अर्थव्यवस्था 5 प्रतिशत बढ़ेगी। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस ने कहा कि चीन जैसी उभरती एशियाई अर्थव्यवस्थाएं अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य इंजन हैं।
उत्तर कोरियाई ‘उकसावे’ से निपटने के लिए तैयार रहे दक्षिण कोरिया: रक्षा मंत्री शिन...
सोल, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री शिन वोन-सिक ने बुधवार को उत्तर कोरिया के "उकसावे" के खिलाफ मुस्तैद रहने की अपील की है। उनके कार्यालय ने कहा कि ये उत्तर कोरिया की ओर से "लगातार मिल रही धमकी" का जवाब है।
मिस्र और फ्रांस के नेताओं ने गाजा में युद्ध विराम के प्रयासों पर की...
काहिरा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन से गाजा पट्टी में युद्ध विराम को लेकर चर्चा की। दोनों ने फोन पर बातचीत की। जिसकी जानकारी मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने दी।
पेरू में बस दुर्घटना में 26 की मौत
लीमा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
गाजा में इजरायली हमलों में 40 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में इजरायली सेना द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए। हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने एक बयान में ये बात कही है।











