Monday, April 6, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पांच नागरिकों की मौत के बाद चीन ने की...

इस्लामाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले के बेशम शहर में एक काफिले पर हमले में पांच चीनी और एक स्थानीय नागरिक की मौत के बाद चीन ने घटना की गहन जांच की मांग की है।

यूगोस्लाविया में चीनी दूतावास पर बमबारी का इतिहास चीन के लोग कभी नहीं भूलेंगे...

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 25 मार्च को रूस के अनुरोध पर "यूगोस्लाविया पर नाटो की बमबारी की 25वीं वर्षगांठ" पर एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने या न करने पर प्रक्रियात्मक मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि कंग श्वांग ने मतदान के बाद कहा कि चीनी नागरिक यूगोस्लाविया में चीनी दूतावास पर अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो द्वारा की गई बमबारी के इतिहास को कभी नहीं भूलेंगे।

चीन-लाओस रेलवे के लेनछांग-मेकोंग एक्सप्रेस पर मालगाड़ियों की संख्या अधिक

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। चीन-लाओस रेलवे पर मालगाड़ियों का "यात्री रेलगाड़ी" की तरह संचालन बढ़ाने में बड़ी प्रगति हुई। चीन-लाओस रेलवे के लेनछांग-मेकोंग एक्सप्रेस पर 25 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय मालगाड़ी एक हजार फेरे लगा चुकी है। इससे तीन लाख 95 हजार टन माल का परिवहन किया गया है।

बोआओ एशिया मंच का वार्षिक सम्मेलन शुरू

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। बोआओ एशिया मंच का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को शुरू हुआ। इसका विषय 'एशिया और दुनिया: समान चुनौती, समान जिम्मेदारी' है। चार दिवसीय सम्मेलन के दौरान देसी-विदेशी मेहमान इस पर गहन रूप से विचार-विमर्श करेंगे।

सुरक्षा परिषद के गाज़ा युद्धविराम प्रस्ताव को लागू किया जाना चाहिए : चीन

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि च्आंग चून ने 25 मार्च को सुरक्षा परिषद द्वारा गाज़ा युद्धविराम प्रस्ताव को अपनाने के लिए मतदान करने के बाद एक व्याख्यात्मक भाषण देते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रस्ताव को लागू किया जाना चाहिए।

चीन में भविष्य में प्रचुर नीतियों और उपकरणों का भंडार होगा : पीपुल्स बैंक...

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। चीनी केंद्रीय बैंक यानी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के महानिदेशक फान कुंगशंग ने 25 मार्च को पेइचिंग में आयोजित वर्ष 2024 के चीन विकास उच्च स्तरीय मंच पर भाषण देते हुए कहा कि इस साल से चीन की मौद्रिक नीति ने काउंटर साइक्लिकल समायोजन को मजबूत किया और उसका प्रभाव निरंतर दिखाया जा रहा है। भविष्य में देश में प्रचुर नीतियों और उपकरणों का भंडार होगा।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत

इस्लामाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के बेशम शहर में एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों सहित छह लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने उस वाहन को निशाना बनाया जिसमें वे यात्रा कर रहे थे।

जहाज की टक्कर से अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में ब्रिज गिरा

वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' मंगलवार तड़के एक बड़े जहाज से टकराने के बाद गिर गया। स्थानीय अधिकारी कम से कम सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जो पानी में गिर गए।

बलूच नरसंहार के कारण और परिणाम

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। बलूचिस्तान जो पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी द्वारा संचालित दमनकारी सैन्य शासन के चंगुल में फंसा हुआ है, जो अपने लोगों पर हो रहे अत्याचारों से जूझ रहा है। यहां की सरकार और पुलिस तंत्र के साथ खुफिया एजेंसी और सेना सब मिलकर बलूच आबादी को निशाना बना रहे हैं। यहां के लोगों को लगातार गायब किया जा रहा है और कईयों की हत्या तक कर दी जा रही है। इसके बाद भी बलूच आबादी पाकिस्तान से अलग होने के लिए छटपटा रही है, संघर्ष कर रही है।

सैनिकों को गाजा के अल-शिफा अस्पताल में हथियारों का जखीरा मिला : आईडीएफ

तेल अवीव, 26 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) को गाजा में अल-शिफा अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड और एमआरआई सेंटर में हथियारों का जखीरा मिला है। आईडीएफ ने यह जानकारी दी है।

खरी बात