चीन में 44 करोड़ मोटर वाहन और 53.2 करोड़ ड्राइवर
बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ताज़ा आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक जून 2024 के अंत तक, पूरे चीन में मोटर वाहनों की संख्या 44 करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें 34.5 करोड़ पेट्रोल, डीजल चालित वाहन और 2.472 करोड़ नई ऊर्जा वाहन शामिल हैं।
चीन का वायदा बाजार स्थिर रहा
बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी फ्यूचर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली छमाही में चीन का वायदा बाजार स्थिर कायम रहा। वित्त और नवीन ऊर्जा आदि क्षेत्रों में व्यापार सक्रिय बना रहा।
ग्रीष्मकालीन परिवहन के दौरान लगभग 85 मार्गों को संचालित करेगी तिब्बत एयरलाइंस
बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। गर्मियों की छुट्टियां पास आते ही नागरिक उड्डयन यात्रा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। तिब्बत एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ानों की नियोजित संख्या में लगभग 21% की वृद्धि हुई है।
जियो पॉलिटिक्स के लिए पीएम मोदी का रूस दौरा काफी अहम : अभय सिंह
मॉस्को, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस दौरे पर हैं। पीएम मोदी के इस दौरे पर हर किसी की नजर है। बिहार के मूल निवासी और रूस के कुर्स्क से पुतिन की पार्टी 'यूनाइटेड रूस' के प्रतिनिधि अभय सिंह ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत की है।
चीनी पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एफआईवीबी वॉलीबॉल चैलेंजर कप-2024 चैंपियनशिप जीती
बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शानतुंग प्रांत के लिनई में रविवार को आयोजित एफआईवीबी पुरुष वॉलीबॉल चैलेंजर कप फाइनल-2024 में चीनी टीम ने बेल्जियम की टीम को 3:1 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
तिब्बत के सभी शहरों व प्रिफेक्चरों में सुलभ हुआ विदेशी मुद्रा का विनिमय
बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। तिब्बत आने वाले विदेशी लोगों की मुद्रा विनिमय की मांग पूरी करने के लिए पिछले कुछ सालों से चीन के विदेशी मुद्रा विनिमय प्राधिकरण की तिब्बत शाखा ने निरंतर सेवा स्तर उन्नत करने की कोशिश की।
मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, भारत-रूस शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
मॉस्को, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर मॉस्को पहुंच गए। अभी से वो रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 2019 के बाद से यह उनकी पहली रूस यात्रा है और 2015 के बाद से यह उनकी पहली मॉस्को यात्रा है।
कराची में आतंकवादी हमले में एक अधिकारी की मौत
इस्लामाबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में हुए एक आतंकवादी हमले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अमेरिका : डेट्रॉयट में एक पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 19...
सैन फ्रांसिस्को, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के डेट्रॉइट में एक ब्लॉक पार्टी में गोलीबारी के बाद दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध विराम समझौते के लिए रखी पांच शर्तें
यरूशलम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह हमास के साथ युद्ध विराम समझौते पर तभी सहमत होंगे, जब इजरायली बंधकों की रिहाई के बाद गाजा में सैन्य अभियान फिर से शुरू करने की अनुमति मिलेगी।











