चीन की अर्थव्यवस्था ‘वैश्विक विकास इंजन’ है : तारेक अल-सोनोटी
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के अल-अहराम के उप प्रधान संपादक तारेक अल-सोनोटी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था वैश्विक आर्थिक विकास में एक प्रमुख इंजन है। इससे न केवल चीनी लोगों को लाभ होता है, बल्कि वैश्विक विकास में भी योगदान मिलता है।
चीनी और विदेशी लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र के दौरान "नागरिक संगठन मानवाधिकार संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करें" विषय पर स्विट्जरलैंड के जेनेवा में साइड इवेंट आयोजित किया गया।
2023 में चीन का ऑनलाइन साहित्य विदेशी बाज़ार 4 अरब युआन के पार
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। कुछ दिन पहले, चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के साहित्य संस्थान ने "2023 चीन ऑनलाइन साहित्य विकास अनुसंधान रिपोर्ट" जारी की, जिसमें मूल्य स्थिति, विषय सामग्री, रचनात्मक पारिस्थितिकी, आईपी उद्योग और विदेश में प्रवेश जैसे पहलुओं से चीन के ऑनलाइन साहित्य उद्योग के नए विकास रुझानों का विश्लेषण किया गया।
पेइचिंग में 15 से 17 मई तक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और विदेशी अध्ययन प्रदर्शनी
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक आदान-प्रदान बढ़ने के चलते अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा उद्योग का तेज विकास कायम रहा। चीन में बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाई करने के लिए भेजना चाहते हैं। इसके तहत वर्ष 2024 पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और विदेशी अध्ययन प्रदर्शनी 15 से 17 मई तक राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित होगी।
रूस की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला, दो घायल
मॉस्को, 13 मार्च (आईएएनएस)। रूस के रियाजान क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर बुधवार को ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है।
पुतिन के आलोचक नवलनी के सहयोगी लियोनिद वोल्कोव पर लिथुआनिया में हमला
वारसॉ, 13 मार्च (आईएएनएस)। रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के लंबे समय से सहयोगी लियोनिद वोल्कोव पर लिथुआनिया में उनके घर के बाहर हमला हुआ है।
संघर्षविराम वार्ता के लिए काहिरा जाएगा हमास का प्रतिनिधिमंडल, अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद
तेल अवीव, 13 मार्च (आईएएनएस)। संघर्षविराम वार्ता में पैदा हुए गतिरोध को खत्म करने को लेकर इस्माइल हानियेह के नेतृत्व में वरिष्ठ हमास नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मध्यस्थता वार्ता के लिए इस सप्ताह काहिरा का दौरा करेगा।
चीन में भोजनालय में विस्फोट; एक की मौत, 22 घायल
बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। चीन के हेबेई प्रांत में बुधवार को एक भोजनालय में विस्फोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जापान की स्पेस वन कंपनी का रॉकेट उड़ान भरने के तुरंत बाद फट गया
टोक्यो, 13 मार्च (आईएएनएस)। जापानी कंपनी 'स्पेस वन' का शुरुआती रॉकेट प्रक्षेपण बुधवार को विफल हो गया। कैरोस रॉकेट उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही फट गया।
यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर का नया हथियार पैकेज भेजेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर (23.4 करोड़ पाउंड) के सैन्य हथियार भेजेगा, जिसमें गोला-बारूद, रॉकेट और विमान भेदी मिसाइलें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों में व्हाइट हाउस के हवाले से यह बात कही गई है।












