चीनी और अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी संस्थागत संवाद को मजबूत करने पर सहमत
बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के स्वास्थ्य विभागों ने हाल ही में वाशिंगटन में वार्ता की। दोनों पक्ष संस्थागत संवाद और मल्टी-चैनल संचार, तकनीकी एजेंसियों के बीच घनिष्ठ सहयोग और बहुपक्षीय प्लेटफार्मों पर वैश्विक स्वास्थ्य मामलों के समन्वय को मजबूत करने पर सहमत हुए।
भारतीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने चीन का दौरा किया
बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। 19 से 27 सितंबर तक, भारतीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के बीच शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चीन का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने पेइचिंग, छोंगछिंग और शांगहाई का दौरा किया।
विश्व इंटरनेट सम्मेलन-2024 का वुचन समिट 19 से 22 नवंबर तक होगा
बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व इंटरनेट सम्मेलन-2024 का वुचन शिखर सम्मेलन 19 से 22 नवंबर तक चीन के चच्यांग प्रांत के वुचन कस्बे में आयोजित किया जाएगा। यह वुचन शिखर सम्मेलन पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर केंद्रित होगा, जिसका विषय 'साइबरस्पेस में साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए हाथ मिलाना' है।
दक्षिण कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, दुनिया को दिखाई अपनी सबसे ताकतवर ‘मॉन्स्टर’ मिसाइल
सियोंगनाम, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने आर्म्ड फोर्सेज डे के अवसर पर मंगलवार को पहली बार अपनी सबसे शक्तिशाली 'मॉन्स्टर' मिसाइल, को सार्वजनिक प्रदर्शन किया। यह उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल धमकियों के बीच सोल की प्योंगयांग को स्पष्ट चेतावनी है।
चीन में 76,000 से ज्यादा जमीनी स्वचालित मौसम निगरानी स्टेशन
बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन ने अपने मौसम संबंधी बुनियादी ढांचे का काफी विस्तार किया है, अब 76,000 से ज्यादा जमीनी स्वचालित मौसम निगरानी स्टेशन चालू हैं, जो देश के शहरों और गांवों में व्यापक कवरेज सुनिश्चित करते हैं।
बगदाद एयरपोर्ट के पास दागे गए दो रॉकेट, इराकी मिलिट्री बेस था निशाना
बगदाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इराकी सेना ने कहा कि मंगलवार को बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में दो कत्यूषा रॉकेट गिरे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक रॉकेट इराकी काउंटर टेररिज्म सर्विस के बेस पर गिरा।
शंघाई की सुपरमार्केट में एक शख्स ने चाकू से किया लोगों पर हमला, 3...
शंघाई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में सोमवार को एक सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जापान की संसद ने शिगेरू इशिबा को चुना प्रधानमंत्री
टोक्यो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता शिगेरू इशिबा को मंगलवार को संसदीय मतदान में देश का अगला प्रधानमंत्री चुना गया। वह फूमियो किशिदा की जगह लेंगे। जापानी संसद के निचले और ऊपरी दोनों सदनों ने इशिबा का समर्थन किया।
‘क्रूर’ पश्चिमी प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए रूस के साथ मजबूत रिश्ते जरूरी:...
तेहरान, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पश्चिम के 'क्रूर' प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए रूस के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सोमवार को उनके कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के मुताबिक, पेजेशकियन ने तेहरान में रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के साथ बैठक में यह टिप्पणी की।
लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए जर्मनी ने भेजा वायुसेना का विमान
बर्लिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान में गंभीर होते हालात के बीच जर्मनी ने अपने नागिरकों को सुरक्षित देश से निकालने का फैसला किया है। फेडरल रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेबनान से जर्मन नागरिकों को निकालने के लिए, एयरफोर्स का ए-321 विमान बेरूत के लिए उड़ान भर चुका है। बता दें लेनबान में हवाई हमलों के साथ ही इजरायल ने अब जमीनी सैन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी है।











