ईयू से आयातित ब्रांडी पर अस्थायी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाएगा चीन
बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को यूरोपीय संघ से आयातित ब्रांडी (शराब) पर अस्थायी एंटी-डंपिंग कदम के बारे में ज्ञापन जारी किया। इसमें कहा गया है कि चीन के एंटी-डंपिंग नियमावली और संबंधित जांच के परिणाम के अनुसार चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने इस साल 29 अगस्त को नंबर 35 ज्ञापन जारी किया।
ली छ्यांग पूर्वी एशिया सहयोग पर नेताओं की बैठकों में भाग लेंगे
बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की कि आसियान के वर्तमान अध्यक्ष देश लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन के निमंत्रण पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 9 से 12 अक्टूबर तक लाओस के वियनतियाने में पूर्वी एशिया सहयोग पर नेताओं की बैठकों की एक श्रृंखला में भाग लेंगे और लाओस की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
रोमानिया: लिबरल पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन से नाता तोड़ा, सरकार में बने रहने का...
बुखारेस्ट, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोमानिया की नेशनल लिबरल पार्टी (पीएनएल) ने अपने गठबंधन सहयोगी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीएसडी) के साथ राजनीतिक नाता तोड़ लिया है। हालांकि पीएनएल के अध्यक्ष निकोलाए सियुका ने कहा कि पार्टी सरकार में बनी रहेगी।
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे 100 से ज्यादा रॉकेट
यरूशलम/बेरूत, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने मंगलवार को हाइफा खाड़ी, अपर गैलिली और सेंट्रल गैलिली की ओर लगभग 105 रॉकेट दागे। हमले का मुकाबला करने के लिए इंटरसेप्टर तैनात किए गए।
‘इसे दोबारा न बुलाएं’ – जाकिर नाइक के विवादास्पद बयानों से पाकिस्तानी नाराज
कराची, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान में अपने विवादास्पद बयानों के कारण भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान दौरे पर आया हुआ है। नाइक के विवादास्पद बयानों की वजह उसके कुछ कट्टर अनुयायियों भी यह कहने लगे हैं कि इस्लामाबाद ने उसे देश में आमंत्रित करके 'बड़ी गलती' की है, वह भी एक 'राज्य अतिथि' के रूप में।
रूस के समर्थन में यूक्रेन में सैनिक भेजे सकते हैं किम जोंग उन: दक्षिण...
सोल, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया रूस के समर्थन में यूक्रेन में अपने नियमित सशस्त्र बलों को तैनात कर सकता है।
पीएम मोदी की आगामी लाओस यात्रा, आसियान के प्रति भारत के मजबूत समर्थन का...
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह लाओस यात्रा पर जाने वाले हैं। यह दौरा इस बात को रेखांकित करता है कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देश, भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आसियान सदस्य देश नई दिल्ली के हिंद-प्रशांत विजन के प्रमुख साझेदार हैं।
जाम्बिया में बड़ा हादसा, खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, 5 घायल
लुसाका, 8 अक्टूबर (आईएएनएस) मध्य जाम्बिया के मुंबवा जिले में खदान ढह जाने से कम से कम 10 खनिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
इजरायली एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर की मौत, आईडीएफ का दावा
यरूशलम, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर के कमांडर सुहैल हुसैन हुसैनी की हत्या की घोषणा की। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि इजरायली वायु सेना ने बेरूत क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर सटीक कार्रवाई की जिसमें हुसैनी की मौत हो गई।
इजरायली इलाके में दागी मिसाइलें, दुश्मन के कई सैनिकों को मार गिराया: हमास
गाजा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस) हमास की मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड ने दावा किया कि गाजा शहर में एक हमले में कई इजरायली सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सोमवार को अल-कस्साम ब्रिगेड की ओर से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, उनके लड़ाकों ने दस इजरायली सैनिकों के एक ग्रुप को एंटी पर्सनल बम से सफलतापूर्वक निशाना बनाया।











