पाकिस्तान में विदेशी राजनयिकों के काफिले पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

इस्लामाबाद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत से राजधानी इस्लामाबाद जा रहे विदेशी राजनयिकों के काफिले को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी शहरों में पब्लिक लेक्चर देगा भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक, शहबाज शरीफ सरकार...

इस्लामाबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विवादास्पद इस्लामी उपदेशक और भारत का वांछित भगोड़ा जाकिर नाइक शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा करने वाला है। अगले महीने वह कई पाकिस्तानी शहरों में पब्लिक लेक्चर देगा।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह, अमेरिका के कोने कोने से पहुंचे...

न्यूयॉर्क, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत करने और उनका भाषण सुनने के लिए अमेरिकी भारतीयों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. रविवार को लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कोलिजियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 16,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इनमें से कई लोग अमेरिका के कोने-कोने से रात भर यात्रा करके यहां पहुंचेंगे।

ईरान : कोयला खदान में विस्फोट, 30 की मौत, 17 घायल

तेहरान, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के पूर्वी प्रांत दक्षिण खुरासान में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए।

हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, इजरायली एयरबेस पर दागे मिसाइल

बेरूत, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। हिजबुल्लाह ने रविवार तड़के उत्तरी इजरायल में रमत डेविड एयरबेस को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से निशाना बनाया। लेबनानी इलाकों पर इजरायली हमलों के जवाब में यह हमला किया गया।

बेरूत पर इजरायली एयर स्ट्राइक, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 45

बेरूत, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक इमारत पर इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका : सामूहिक गोलीबारी की एक और घटना, चार की मौत, दर्जनों घायल

बर्मिंघम (अलबामा), 22 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में शनिवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की एक और घटना में चार लोगों की मौत गई और दर्जनों घायल हो गए। अलबामा के बर्मिंघम में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना फाइव पॉइंट्स साउथ में आधी रात से ठीक पहले हुई।

श्रीलंका : राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार होगी दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती

कोलंबो, 22 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती होगी। इस प्रक्रिया के बाद, सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा।

ईरान का शक्ति प्रदर्शन, मिलिट्री परेड में स्वदेशी मिसाइल और ड्रोन को किया शामिल

तेहरान, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान ने सशस्त्र बलों की एक परेड में नई स्वदेशी 'लॉन्ग रेंज बैलिस्टिक मिसाइल' और 'कामिकेज ड्रोन' को शामिल किया। यह जानकारी अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने दी।

खरी बात