यूरोपीय संघ के चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के दृढ़ विरोध में...
बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोप के कई पक्षों ने यूरोपीय संघ द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का कड़ा विरोध किया। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और जर्मन वित्त मंत्री क्रिस्टियान लिंडनर ने यूरोपीय संघ द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने का विरोध किया और कहा कि यूरोपीय आयोग को व्यापार संघर्ष शुरू नहीं करना चाहिए और वार्ता के माध्यम से समाधान खोजने की जरूरत है।
शिगात्से शहर में 301 नए सांस्कृतिक अवशेष स्थलों की खोज
बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश में सांस्कृतिक अवशेषों की चौथी राष्ट्रीय जनगणना दूसरे चरण में प्रवेश कर गई है। वर्तमान में इस स्वायत्त प्रदेश के दूसरे बड़े शहर के रूप में शिगात्से शहर में 18 काउंटियों में सांस्कृतिक अवशेषों की जनगणना लगातार प्रगति कर रही है।
शक्ति प्रदर्शन: दो अमेरिकी ‘बी-1बी’ बमवर्षकों ने दक्षिण कोरियाई वायु सेना के साथ किया...
सोल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के दो 'बी-1बी' भारी बमवर्षकों ने सशस्त्र सेना दिवस पर दक्षिण कोरियाई वायु सेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया। इनमें से एक ने राष्ट्रीय समारोह में भी भाग लिया। यह जानकारी अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान ने शनिवार को दी।
‘ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट’ के कार्यान्वयन में तेजी लाने का समर्थक है चीन
बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सामाजिक विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति ने सामान्य बहस आयोजित की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि ताई पिंग ने अपने भाषण में कहा कि चीन 'ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट' के कार्यान्वयन में तेजी लाने का समर्थन करता है।
चीन में विनिर्माण उद्यमों की कुल संख्या 60 लाख से अधिक
बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय संगठन डेटा सर्विस सेंटर ने हाल ही में डेटा जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अब तक, चीन में विनिर्माण उद्यमों की कुल संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है। चीन के विनिर्माण उद्यमों के पैमाने और गुणवत्ता में कदम ब कदम सुधार हो रहा है, और आर्थिक संरचना के अनुकूलन और उन्नयन को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय नीतियों का प्रभाव धीरे-धीरे सामने आ रहा है।
दक्षिण कोरिया: लेबनान से 96 नागरिकों को लेकर स्वदेश पहुंचा मिलिट्री प्लेन
सोल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली हमले झेल रहे लेबनान से विभिन्न देश अपने-अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में लगे हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट शनिवार को लेबनान से 96 नागरिकों को लेकर स्वदेश लौटा। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच देश का यह पहला निकासी अभियान है।
यमन में 15 हूती ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, अमेरिकी सेना का दावा
वाशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि उसकी फोर्सेज ने यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों में 15 ठिकानों पर हवाई हमले किए। सेंटकॉम ने शुक्रवार को कहा कि टारगेट्स में हूतियों की आक्रामक सैन्य क्षमताएं भी शामिल थीं।
मंगोलिया में इस बार कड़ाके की ठंड की संभावना
उलानबटोर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मंगोलिया में इस बार सर्दी के मौसम में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम निगरानी एजेंसी ने कहा कि मंगोलिया के अधिकांश क्षेत्रों में इस बार सर्दियों के महीनों में कम तापमान और अधिक वर्षा होने की संभावना है। एजेंसी ने वहां के लोगों और बेघर लोगों से विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
सीरिया: मिलिट्री एयरपोर्ट के पास दो विस्फोट
दमिश्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य सीरिया के पाल्मेरा शहर में शनिवार आधी रात के बाद दो विस्फोट हुए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि एक विस्फोट पाल्मेरा मिलिट्री एयरपोर्ट के पास हैंगर (विमान को रखने की इमारत) के अंदर हुआ। हैंगर का इस्तेमाल हथियार डिपो के रूप में किया जा रहा था।
ब्राजील की राजधानी में 164 दिनों तक सूखे का रिकॉर्ड
साओ पाउलो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया ने बिना बारिश के लगातार 164 दिनों तक सबसे लंबे समय तक के सूखे का नया रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान (इनमेट) ने शुक्रवार को बताया कि लंबे समय तक सूखे के कारण जंगलों में और घास के मैदानों में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं हुईं।











