Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा ड्रोन उड़ाने पर खेद व्यक्त करने के बाद उत्तर कोरिया ने लगातार दो मिसाइलें दागीं।

मंगोलिया में सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए इस साल 20,000 महिलाओं की होगी...

उलान बटोर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मंगोलिया में इस साल गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) की जांच के लिए 30 और 40 वर्ष की आयु की कम से कम 20,000 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्थानीय मीडिया ने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है।

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी...

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि नफरत, गुस्सा, हिंसा व अन्याय कभी नहीं जीतते। साहस हमेशा जीतता है।

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद...

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी। कई यूजर्स ने दावा किया कि शहबाज शरीफ की ओर से कई गई पोस्ट को किसी बाहरी व्यक्ति ने लिखा था।

अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार को बताया स्थिर, सुधार की जरूरत बताई

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को "स्थिर" बताया है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सुधार नहीं किए गए तो वैश्विक व्यापार प्रणाली "कम प्रासंगिक" होने का जोखिम है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से ईरान संग युद्धविराम पर की बात :...

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। इजरायल ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की थी, जिसके बाद ईरान के साथ युद्धविराम ढांचे पर समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हमलों पर विराम लगाने के आदेश के बाद यह बयान जारी किया गया।

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर...

तेल अवीव, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह दो हफ्तों का संघर्ष-विराम लेबनान पर लागू नहीं होता है। हालांकि, ईरान के साथ युद्धविराम इजरायल भी सहमति व्यक्त की है।

ईरान युद्धविराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के संघर्ष-विराम की घोषणा ने अमेरिकी राजनीतिक हलकों में तीखी और बंटी हुई प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। कुछ लॉमेकर्स कूटनीति का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे लेकर सचेत रहने के लिए कहा है।

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे ऊर्जा-समृद्ध खाड़ी क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंकाएं कम हो गईं।

खरी बात