इस साल पहले दो महीने में 32 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी-फरवरी में कुल 32 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की। इसके अलावा साल के पहले दो महीने में तिब्बत के ग्रामीण पर्यटन में सात लाख 30 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्कार किया गया और पर्यटन आय 11 करोड़ 50 लाख युवान से अधिक रही।संस्कृति एवं पर्यटन उद्योग तिब्बत के मुख्य उद्योगों में से एक बन चुका है ।
मंगोलिया के ज़मीन-उद में चीनी सहायता वाली बंदरगाह सुविधा परियोजना का शुभारंभ
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। मंगोलियाई सरकार ने रविवार को ज़मीन-उद पोर्ट में चीनी सहायता वाली राजमार्ग बंदरगाह बुनियादी संस्थापन निर्माण परियोजना का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन एर्डेन और मंगोलिया स्थित चीनी राजदूत शेन मिनज्वान ने इस समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।
शी जिनपिंग ने नाउरू के राष्ट्रपति के साथ की वार्ता
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार की दोपहर चीन की राजकीय यात्रा कर रहे नाउरू गणराज्य के राष्ट्रपति डेविड रानिबोक एडियांग के साथ बीजिंग के जन वृहत भवन में वार्ता की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की, पीएम मोदी को...
सिंगापुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को सिंगापुर के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और रणनीतिक साझेदारी के लिए उनके समर्थन को महत्व दिया तथा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं।
करीब 10 लाख अफगानियों को वापस अपने देश भेजेगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने लगभग दस लाख अफगानों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन और पुलिस को अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों की मैपिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
‘पाकिस्तान में घुसपैठ करो, बदला लो’: अफगान तालिबान कमांडर ने टीटीपी कैडर से कहा
इस्लामाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। अफगान तालिबान कमांडर याह्या ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ एक भड़काऊ भाषण दिया है, जिसमें उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कैडर से "पाकिस्तान में घुसपैठ करने और बदला लेने" का आह्वान किया है।
चीन के साथ सम्बन्ध मजबूत करेगा उत्तर कोरिया
सोल, 25 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चीन के साथ संबंध को और मजबूत करने का आह्वान किया है। वर्कर्स पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के निदेशक किम सोंग-नाम ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ एक बैठक में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष उत्तर कोरिया-चीन मित्रता का वर्ष है।
मॉस्को हमले के बाद फ्रांस ने आतंकवाद विरोधी सुरक्षा चेतावनी स्तर को उच्चतम स्तर...
पेरिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को घातक आतंकवादी हमला हुआ। इसके बाद फ्रांस सरकार ने देश के सामने आने वाले संभावित खतरे से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा चेतावनी प्रणाली विजिपिरेट को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
नेतन्याहू ने कहा, याह्या सिनवार को किसी भी कीमत पर खत्म करेंगे
तेल अवीव, 25 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास नेता याह्या सिनवार को किसी भी कीमत पर ख़त्म कर दिया जाएगा।
चीन में नए ऊर्जा वाहनों में निवेश बढ़ा रहे विदेशी निवेशक
बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। इस साल की शुरुआत से चीन के नए ऊर्जा वाहन उत्पादन और बिक्री में लगातार वृद्धि जारी है। जनवरी से फरवरी तक बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक पहुंच गई। चीन में, जैसे-जैसे नए ऊर्जा वाहन का बाजार गर्म हो रहा है, कई विदेशी निवेशकों ने कहा है कि वे चीन में निवेश बढ़ाना जारी रखेंगे।











