नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जो देश इजरायल और उसकी सेना, आईडीएफ की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, वे भविष्य में हमारे साझेदार नहीं होंगे।
मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं। भारत और मॉरीशस के बीच यह सहयोग विश्वास और गहरे संबंधों पर आधारित है। यह बात विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस में उद्घाटन के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
वांग यी की किम जोंग उन से मुलाकात, चीन-उत्तर कोरिया संबंधों को नई दिशा...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को प्योंगयांग में वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के महासचिव और डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) के स्टेट अफेयर्स के प्रेसिडेंट किम जोंग उन से मुलाकात की।
गुजरात-ताइवान साझेदारी मजबूत, सानंद-धोलेरा में बनेगा हाई-टेक इंडस्ट्रियल पार्क
गांधीनगर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात ने उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में ताइवान के साथ अपने सहयोग को और गहरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसके तहत सानंद-धोलेरा क्षेत्र में भारत-ताइवान औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए है। इस संबंध में अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत वैश्विक संदेश बताया।
सीजफायर वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना हुए, ईरान को दिए साफ संदेश
वॉशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को ईरान के साथ सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है, तो अमेरिका “खुले दिल से” आगे बढ़ने को तैयार है, लेकिन किसी भी तरह के धोखे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर ने होर्मुज स्ट्रेट को बिना रोक-टोक खोलने की...
लंदन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। यूनाइटेड किंगडम की विदेश सचिव यवेट कूपर ने शुक्रवार को एक बार फिर समुद्री रास्तों को खोलने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी रोक-टोक के पूरी तरह से खोला जाना चाहिए।
अमेरिका-ईरान के बीच पहली ही बैठक से बहुत बड़े नतीजों की उम्मीद करना ठीक...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामाबाद में अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ समझौता वार्ता की टेबल पर बैठने से ईरान के इनकार ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव के बावजूद दोनों पक्ष सीजफायर की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। विदेशी मामलों के जानकार अशोक सज्जनहार ने ऐसे ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की।
पहली तिमाही में राष्ट्रीय रेलवे से यात्रा करने वालों की संख्या 1 अरब 13...
बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से मिली खबर के अनुसार, पहली तिमाही में राष्ट्रीय रेल प्रणाली ने कुल 1 अरब 13 करोड़ 30 लाख यात्रियों को सेवा दी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.5% अधिक है। यात्री ट्रेनों की औसत दैनिक संख्या 12,072 रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.1% अधिक है।
लेबनान में नागरिकों पर हमले को लेकर भारत चिंतित, अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन की...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने लेबनान में नागरिकों की मौत की खबरों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि हालिया घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं और सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए।

