Thursday, February 12, 2026
SGSU Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने पश्चिमी देशों को संपत्ति जब्ती पर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

मॉस्को, 28 जनवरी (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूस विदेशों में अपनी रूसी संपत्ति और परिसंपत्तियों को जब्त करने के पश्चिमी देशों के किसी भी प्रयास का जवाब देगा।

मैं एक नया किसान बनना चाहता हूं : तिंग शीकोंग

बीजिंग, 28 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के "2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" का दूसरा रिहर्सल आयोजित किया गया, जिसमें तिंग शीकोंग नाम के विश्वविद्यालय विद्यार्थी को अतिथि दर्शक के रूप में आमंत्रित किया गया।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे रहा है चीन

बीजिंग, 28 जनवरी (आईएएनएस)। चीन में पिछले कई वर्षों से रिकार्ड अनाज उत्पादन हो रहा है। लेकिन यह भी देखने में आया है कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और चरम मौसम ने चुनौती पैदा की है। चीन सहित विभिन्न देश भीषण गर्मी, सूखा, बाढ़ व सुनामी आदि मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या है।

वांग यी ने जेक सुलिवन के साथ नए दौर की वार्ता की

बीजिंग, 28 जनवरी (आईएएनएस)। 26 से 27 जनवरी तक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने थाईलैंड के बैंकॉक में अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलिवन के साथ नए दौर की वार्ता की। इस दौरान, दौनों पक्षों ने सैन फ्रांसिस्को में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा पहुंची सहमति को लागू करने और चीन-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों को ठीक से संभालने के लिए स्पष्ट, ठोस और फलदायी रणनीतिक संचार किया।

चीन-अमेरिका राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ का समारोह लॉस एंजिल्स में आयोजित

बीजिंग, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 26 जनवरी को चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक सत्कार समारोह आयोजित किया, जिसमें चीन और अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 400 लोगों ने भाग लिया।

कंबोडिया में चीनी सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ टीम को मिला ‘नाइट क्लास’ पदक

बीजिंग, 28 जनवरी (आईएएनएस)। कंबोडिया की रॉयल कम्बोडियन आर्मी ने 27 जनवरी को राजधानी नोम पेन्ह में स्थित प्रीह केट मीलिया अस्पताल यानी रॉयल कंबोडियन आर्मी जनरल अस्पताल में कंबोडिया को सहायता देने के लिए चीनी जन मुक्ति सेना के चिकित्सा विशेषज्ञ समूहों के 18वें बैच को सम्मानित किया, जो प्रीह केट मीलिया अस्पताल के निर्माण और विकास में रॉयल कंबोडियन सेना की सहायता करने में विशेषज्ञ समूह द्वारा किए गए योगदान के लिए है।

‘अगर शीर्ष अधिकारी दोषी पाए गए तो पीटीआई को प्रतिबंध का सामना करना पड़...

इस्लामाबाद, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोधियों का मानना है कि अगर इसके संस्थापक इमरान खान और अन्य शीर्ष नेताओं को अदालत में लंबित विभिन्न मामलों में दोषी ठहराया जाता है तो पार्टी पर प्रतिबंध लग सकता है।

जापान मून मिशन का लैंडर उल्टा होने के चलते बिजली उत्पन्न करने में विफल

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जापान ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। वह रूस, अमेरिका, चीन और भारत के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पांचवां देश बन गया है।

इजरायल पर आईसीजे का फैसला लागू करने योग्य नहीं, लेकिन प्रतीकात्मक से कहीं अधिक

वाशिंगटन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा में नरसंहार को रोकने के उद्देश्य से उपायों की एक सीरीज को लागू करने के लिए इजरायल पर हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का फैसला लागू करने योग्य नहीं है, लेकिन यह प्रतीकात्मक से कहीं अधिक है। नरसंहार के आरोपों पर दक्षिण अफ्रीका द्वारा लाए गए कानूनी मामले को अदालतों से गुजरने में कई साल लगेंगे।

गाजा अस्पताल पर इजरायली घेराबंदी में 150 फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स अस्पताल की इजरायली घेराबंदी में 150 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए।

खरी बात