1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार :...
तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को तबाह करने की धमकी के महज कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने बड़ा दावा किया है। ईरानी राष्ट्रपति ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि देश की रक्षा के लिए जनता खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार है।
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, 118 की मौत
ढाका, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को देश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) ने बताया कि संदिग्ध मामलों और जटिलताओं के कारण 118 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं।
ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’
तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज को लेकर समझौता करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। इस बीच ईरान के एक मंत्री की अपील सुर्खियों में है। उन्होंने ह्यूमन चेन बनाने की गुजारिश लोगों से की है।
थाईलैंड में भारतीय राजदूत के तौर पर नागेश सिंह का कार्यकाल समाप्त, शाही परिवार...
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह ने अपने कार्यकाल के अंत होने पर देश के राजा और रानी से मुलाकात की। थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी को अगस्त 2022 में थाईलैंड का राजदूत नियुक्त किया गया था।
विदेश मंत्रालय ने वेटिकन के राजदूत आर्कबिशप गिरेली को दी विदाई, उनकी भूमिका को...
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने भारत में होली सी (वेटिकन) के अपोस्टोलिक नन्सियो (राजदूत) आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली के सम्मान में एक फेयरवेल डिनर का आयोजन किया। यह आयोजन उनके भारत में कूटनीतिक कार्यकाल के समापन के अवसर पर किया गया।
1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख
पेरिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर हैं।
बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार
ढाका, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन देश की पहली महिला स्पीकर रह चुकी हैं।
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान सुप्रीम मोजतबा की हालत गंभीर, कोम में चल रहा...
तेल अवीव, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायल ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि मोजतबा अमेरिकी और इजरायली सेना की कार्रवाई में घायल हो गए थे, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए टो लाम, पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टो लैम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भारत-वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति टो लैम के साथ काम करने की इच्छा जताई।
तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, द्विपक्षीय सहयोग पर होगी...
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल तक अमेरिका का आधिकारिक दौरा करेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी सामने आई है।

