तिब्बत में इस वर्ष पुराने शहरी समुदायों में 684 लाख युआन निवेश की योजना
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के आवास और शहरी-ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, 2024 में, तिब्बत में 38 पुराने शहरी समुदायों के नवीनीकरण के लिए 684 लाख युआन का निवेश करने की योजना है, जिसमें 12,108 घर शामिल होंगे।
विदेशी नेताओं ने ड्रैगन वर्ष की बधाई दी
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कई राष्ट्रीय नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को फोन या संदेश भेजकर चीनी नागरिकों को ड्रैगन साल की बधाई दी।
यूक्रेन के कई शहरों पर हुए रूसी मिसाइल हमले
बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक समाचारों के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे तक, यूक्रेन की राजधानी कीव, डीनिप्रो, ज़ापोरिज़िया और ल्वीव कीव समेत कई शहरों में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई।
नाटो के अधिकतर सदस्य रक्षा व्यय में सकल घरेलू उत्पाद के दो प्रतिशत की...
वाशिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नाटो के निवर्तमान महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि नाटो के 31 सदस्यीय गठबंधन में से 18 को इस साल रक्षा पर अपने सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 2 प्रतिशत खर्च करने की उम्मीद है।
अमेरिका: कमरे के किराये पर विवाद के बाद बुजुर्ग भारतीय-अमेरिकी मोटल मालिक की गोली...
न्यूयॉर्क, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के अलबामा प्रांत में कमरे के किराये को लेकर टकराव के बाद भारतीय मूल के 76 वर्षीय एक मोटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इजरायल ने काहिरा में मध्य पूर्व शांति वार्ता से खुद को किया अलग (लीड...
वाशिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हमास की भ्रामक मांगों और नए प्रस्तावों की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए इजरायल ने काहिरा में मध्य पूर्व शांति वार्ता से खुद को अलग कर लिया है। इससे युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही संघर्ष विराम वार्ता को गंभीर झटका लगा है।
अमेरिका में बुजुर्ग महिला से डेढ़ लाख डॉलर चुराने के आरोप में हरियाणा के...
न्यूयॉर्क, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मोंटाना प्रांत में एक बुजुर्ग महिला से डेढ़ लाख डॉलर चुराने में भूमिका के लिए हरियाणा के एक भारतीय नागरिक को चार साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई है।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को चुनाव में सीमा से अधिक धन खर्च...
पेरिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को पेरिस अपील की अदालत ने अवैध अभियान वित्तपोषण का दोषी पाया, जिसने उन्हें एक साल की जेल की सजा दी, इसमें से आधी सजा निलंबित कर दी गई।
आसिफ अली जरदारी के पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनने की संभावना
इस्लामाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पीएमएल-एन, पीपीपी, एमक्यूएमपी, पीएमएल-क्यू, आईपीपी और बीएपी के गठबंधन सरकार बनाने पर सहमति के बाद पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बनने की संभावना है।
गोलीबारी में जीवित बची कनाडाई सिख जसप्रीत ने कहा, पुलिस ने ठीक से नहीं...
टोरंटो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले साल कनाडा में गोलीबारी की घटना में जीवित बची एकमात्र सिख महिला, जिसने अपने सामने अपने माता-पिता को मरते हुए देखा था, उसके शरीर में 13 गोलियां लगी हुई थीं, वह न्याय चाहती है। वह कहती है कि पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया।











