संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के बेस पर इजरायल की गोलीबारी, भारतीय सैनिक सुरक्षित

संयुक्त राष्ट्र, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के बेस पर इजरायली सेना ने गोलीबारी की। इस घटना के बाद वहां तैनात भारतीय शांति सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पीएम मोदी की ओर से भेंट किया गया सोने का मुकुट बांग्लादेश के मंदिर...

नई दिल्ली, अक्टूबर 11 (आईएएनएस)। बांग्लादेश के श्री श्री जेशोरेश्वरी मंदिर में देवी काली का सोने का मुकुट चोरी हो गया। यह मुकुट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार में दिया गया था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे इस घटना का पता चला।

बेरूत: इजरायली एयर स्ट्राइक में 22 की मौत, हिजबुल्लाह कमांडर बच निकलने में रहा...

बेरूत, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेरूत के घनी आबादी वाले क्षेत्र अल-नूइरी को निशाना बनाकर की गई इजरायली एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या कम से कम 22 हो गई और 117 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी ।

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत, 41 घायल

बेरूत, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए और 6 सैनिकों समेत 41 अन्य घायल हो गए।

समस्याओं का समाधान ‘युद्ध’ नहीं: पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

विएंतियाने, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में संघर्षों का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं बल्कि संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करके किया जा सकता है। पीएम मोदी ने यह बात 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के अपने संबोधन में कही।

महंगाई कम होने के चलते दक्षिण कोरिया में 3 वर्षों में पहली बार कम...

सोल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक की ओर से शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया गया। इसकी वजह देश में महंगाई का कम होना और प्रॉपर्टी मार्केट से मंदी के संकेत मिलना है।

पृथ्वी से टकराया ‘बड़ा’ सौर तूफान, अमेरिकी एजेंसियां फिक्रमंद, ब्लैक आउट का बढ़ा खतरा

लॉस एंजिल्स, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। यू.एस. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अनुसार, गुरुवार को एक शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी से टकरा गया। एजेंसियां फिक्रमंद हैं कि तूफान हेलेन और मिल्टन से निपटने के लिए किए जा रहे रिकवरी प्रयासों को ये प्रभावित कर सकता है।

अमेरिका: कोलोराडो गोल्ड माइन हादसा, 1 की मौत 12 अब भी फंसे

लॉस एंजिल्स, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एक पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात कोलोराडो गोल्ड माइन (सोने की खदान) में फंसने से एक शख्स की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 12 अन्य लोग अब भी सतह से 1,000 फीट (305 मीटर) नीचे फंसे हुए हैं।

न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स ने नौसैनिक जहाज डूबने की जांच की

वेलिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड रक्षा बल (एनजेडडीएफ) ने गुरुवार को समोआ में उपोलू के दक्षिणी तट के पास एक नौसैनिक जहाज के डूबने की घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) की जानकारी दी।

अफगानिस्तान में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भी जब्त

काबुल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। सेना को इस दौरान यहां से तोपों सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। सेना की ओर से गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

खरी बात